जब बात गर्भवती होने की आती है, तब उम्र एक महत्वपूर्ण कारण साबित होता है, विशेष कर महिलाओं में। लेकिन हम सभी, स्वयं अपनी प्रजनन क्षमता की सुरक्षा के लिए प्रयत्न कर सकते हैं।
जब बात गर्भवती होने की आती है, तब उम्र एक महत्वपूर्ण कारण साबित होता है, विशेष कर महिलाओं में। लेकिन हम सभी, स्वयं अपनी प्रजनन क्षमता की सुरक्षा के लिए प्रयत्न कर सकते हैं।
यदि इस समय आपकी प्राथमिकता एक बच्चे को अपने जीवन में लाना नहीं है तब भी अपनी प्रजनन क्षमता को ठीक रखने के लिए उचित कदम उठाये जा सकते हैं।
शेफ़ील्ड विश्वविद्यालय में प्रसूति और स्त्री रोग के प्रोफेसर विलियम लेजर, कुछ सामान्य बातों के बारे में जानकारी देते हैं।
जब बात प्रजनन क्षमता की आती है, तब उम्र एक महत्वपूर्ण भूमिका अदा करती है।
आज के समय में बहुत से लोग एक निश्चित आयु हो जाने के बाद ही बच्चे को अपने जीवन में लाने के बारे में सोचते हैं, मगर समय के साथ प्रजनन क्षमता कमजोर पड़ती जाती है और इसीलिए अगर आप कुछ समय बाद बच्चा चाहते हैं तो आपको इस बात का ध्यान रखना चाहिए।
बीस साल की उम्र के बाद शुरुआती कुछ सालों में महिला एवं पुरुष दोनों ही अपनी प्रजनन क्षमता के उच्च स्तर पर होते हैं।
महिलाओं की प्रजनन क्षमता, पुरुषों की तुलना में उम्र के साथ अधिक तेजी से कम होती है। 35 की आयु होने के बाद यह स्तर और भी तेजी से कम होता जाता है। इसका कारण गर्भाशय से निकलने वाले अंडे की गुणवत्ता में कमी आना होता है।
जिन एक-तिहाई दंपतियों में महिलाओं की उम्र 35 से ऊपर है, उनमें प्रजनन क्षमता संबंधी परेशानियां अक्सर देखने को मिलती हैं। जब उम्र 40 को पार कर देती है, तब यह स्तर बढ़कर दो-तिहाई हो जाता है।
महिलाओं में 35 की आयु के बाद प्रजनन क्षमता उपचार जैसे- आई.वी.एफ(IVF-
)की मदद से गर्भवती होने के अवसर कम होते हैं, जबकि वहीं गर्भपात होने के आसार ज्यादा रहते हैं।पुरुषों की प्रजनन क्षमता 40 की उम्र के बाद धीरे-धीरे कम होने लगती है, मगर कई पुरुष 50 या उससे अधिक उम्र होने के बाद भी पिता बन सकते हैं।
यौन संक्रमण जैसे- क्लमीडिया(
) और गोनोरिया () महिला के फेलोपियन ट्यूब्स(गर्भाशय नाल) को क्षति पहुंचा सकते हैं, जिसके कारण गर्भवती होना और भी ज्यादा कठिन हो जाता है।यदि आपको लगता है कि आपको इन संक्रमणों में से कोई एक हो गया है तो तुरंत अपने डॉक्टर या फिर यौन स्वास्थ्य चिकित्सालय में जाकर बात करें।
यौन संक्रमणों के बारे में अधिक जानें।
जो महिला दिन में 20 सिगरेट पी जाती है, उसमें रजोनिवृत्ति (मासिक धर्म का बंद होना) दो साल पहले ही हो जाता है। धूम्रपान करने से पुरुष के वीर्य को भी क्षति पहुँचती है।
धूम्रपान को रोकने के लिए सलाह लें।
सामान्य से कम या अधिक वजन का होना, गर्भवती होने के अवसर कम कर देता है।
गर्भवती न हो पाने का सबसे अहम कारण पॉलिसिस्टक ओवरी सिंड्रोम (
) होता है। ऐसी स्थिति में सामान्य से अधिक वजन होना स्थिति को और अधिक खराब कर सकता है।यदि आप अधिक वजन वाले हैं तो अपनेBMI, यानी स्वस्थ वजन नापने वाले यंत्र के जरिए आप अपने वजन की जांच कर सकते हैं।
वजन कम करने के लिए आप किसी संस्था से मान्यता प्राप्त, डाइट प्लान का उपयोग कर सकते हैं।
यदि आप गर्भवती हैं या गर्भवती होने की सोच रही हैं तो अपने बच्चे के लिए खतरे को कम से कम करने के लिए सबसे सुरक्षित तरीका यही है कि आप उन दिनों शराब का सेवन बिल्कुल न करें।
आपके साथी को हफ्ते में 14 यूनिट से अधिक शराब का सेवन नहीं करना चाहिए। साथ ही यह मात्रा एक साथ न पीकर तीन या उससे अधिक दिनों में बांट देनी चाहिए। अत्यधिक शराब पीने के कारण उनका वीर्य प्रभावित हो सकता है।
पुरुष के अंडकोष का तापमान शरीर के तापमान की तुलना में 1 या 2 डिग्री ठंडा होना चाहिए।
अत्यधिक कसे हुए अंडरवियर पहनना या अत्यधिक गर्म पानी से नहाने के कारण इनका तापमान बढ़ सकता है और वीर्य बनने में गिरावट आ सकती है।
वीर्य संख्या कम होने के कारणों के बारे में पढ़ें।
विकिरण या ऐसे केमिकल, जो कि कुछ पेंट्स (paints) में पाए जाते हैं, जैसे कि ग्लायकोल एस्टर (glycol ester), इनके संपर्क में आने से आपकी प्रजनन क्षमता को नुकसान पहुंच सकता है।
अगर आप निरंतर असुरक्षित यौन सम्बन्ध बनाते हुए एक साल या उससे ज्यादा(यदि आपकी उम्र 35 से अधिक है तो छे महीने) समय से गर्भ धारण करने की कोशिश कर रही हैं, मगर इसके बावजूद गर्भवती नहीं हो पा रहीं, तो ऐसी स्थिति में आपको अपने डॉक्टर को जरूर दिखा लेना चाहिए।
आपके डॉक्टर आपको संभावित टेस्ट करने को कहेंगे, जिससे प्रजनन क्षमता से जुड़ी परेशानी का पता लगाया जा सके और आगे के कदम उठाने से संबंधित सलाह दी जा सके।
महिला एवं पुरुष दोनों के लिए प्रजनन क्षमता से जुड़े टेस्ट।
गर्भवती होने में आने वाली दिक्कतें का सामना कैसे करें, इसके लिए और जानें।
प्रजनन क्षमता और गर्भ धारण से जुड़ी जानकारी के लिए पढ़ें।
महत्वपूर्ण सूचना: हमारी वेबसाइट उपयोगी जानकारी प्रदान करती है लेकिन ये जानकारी चिकित्सीय सलाह का विकल्प नहीं है। अपने स्वास्थ्य के बारे में कोई निर्णय लेते समय आपको हमेशा अपने डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए।