आंत्रशोथ या गैस्ट्रोएन्टेराइटिस (gastroenteritis) एक बहुत ही सामान्य समस्या है जिसमें दस्त और उल्टी होती है। यह आमतौर पर पेट में बैक्टीरिया या वायरल संक्रमण के कारण होता है।
आंत्रशोथ या गैस्ट्रोएन्टेराइटिस (gastroenteritis) एक बहुत ही सामान्य समस्या है जिसमें दस्त और उल्टी होती है। यह आमतौर पर पेट में बैक्टीरिया या वायरल संक्रमण के कारण होता है।
यह सभी उम्र के लोगों को प्रभावित करता है, लेकिन खासतौर पर छोटे बच्चों में यह समस्या ज्यादा होती है।
बच्चों में यह समस्या रोटावायरस (rotavirus) के कारण होती है। जबकि वयस्कों में यह समस्या आमतौर पर
("विंटर वोमिटिंग बग") या बैक्टीरियल के कारण होती है।आंत्रशोथ (gastroenteritis) के कारण काफी परेशानी हो सकती है लेकिन आमतौर पर यह एक हफ्ते में अपने आप ठीक हो जाता है। आप घर पर ही अपनी या अपने बच्चे की उचित देखभाल करके इस समस्या से निजात पा सकते हैं।
आंत्रशोथ (gastroenteritis) से पीड़ित व्यक्ति को डॉक्टर के पास जाने से बचना चाहिए, क्योंकि यह एक से दूसरे व्यक्ति में आसानी से फैल सकता है। सलाह की जरूरत पड़ने पर आप डॉक्टर से संपर्क कर सकते हैं।
आंत्रशोथ (gastroenteritis) के मुख्य लक्षण हैं:
कुछ लोगों में अलग तरह के लक्षण भी होते हैं, जैसे भूख न लगना, पेट गड़बड़ होना, हाथ पैरों में दर्द और सिरदर्द।
अमूमन ये लक्षण संक्रमित होने के एक दिन बाद दिखाई देते हैं और आमतौर पर एक हफ्ते से कम या कभी-कभी लंबे समय तक बने रहते हैं।
यदि आपको अचानक दस्त और उल्टी महसूस होती है, तो ठीक होने तक घर पर रहें। इस समस्या का कोई विशेष इलाज नहीं होता है, इसलिए इसे अपने आप ही ठीक होने दें।
आपको तब तक चिकित्सीय सलाह की जरूरत नहीं है, जब तक कि इसके लक्षणों में सुधार नहीं होता है या अधिक गंभीर समस्या का खतरा नहीं होता है (जानें
।)लक्षणों को कम करने के उपाय:
यदि आपको लगता है कि आपको आंत्रशोथ (gastroenteritis) है, तो आमतौर पर आपको डॉक्टर के पास जाने की आवश्यकता नहीं है, क्योंकि यह अपने आप ठीक हो जाता है।
डॉक्टर के पास जाने पर दूसरे व्यक्ति को भी यह समस्या हो सकती है। इसलिए कोई गंभीर समस्या या सलाह की जरूरत होने पर ही अपने डॉक्टर से संपर्क करें।
चिकित्सीय सलाह तब लें, यदि:
लक्षणों की जांच के लिए आपके डॉक्टर आपके मल के नमूने को प्रयोगशाला में भेजने का सुझाव दे सकते हैं। बैक्टीरियल इंफेक्शन होने पर आपको
]()[का सेवन करने की सलाह दी जा सकती है।अगर आपके बच्चे को दस्त या उल्टी हो रही हो, तो आप घर पर ही उसकी देखभाल कर सकते हैं। आमतौर पर इस समस्या का कोई विशेष उपचार नहीं है और कुछ दिनों में आपका बच्चा बेहतर महसूस करने लगेगा।
जब तक लक्षणों में सुधार न आए या कोई अधिक गंभीर समस्या न हो, तब तक आपको चिकित्सीय सलाह की जरूरत नहीं है (जानें
)आपके बच्चे में लक्षणों को कम करने के लिए उपाय:
एक साल से कम उम्र के शिशुओं और छोटे बच्चों में डिहाइड्रेशन का अधिक खतरा होता है। पाँच साल से कम उम्र के शिशुओं और बच्चों को उल्टी और दस्त होने पर उनकी देखभाल के लिए सलाह पढ़ें।
जब आपका बच्चा बीमार हो तो उस दौरान यह सुनिश्चित करें कि आप एवं आपका बच्चा नियमित रूप से हाथ धो रहे हैं। लक्षणों में सुधार होने के बाद कम से कम 48 घंटे तक अपने बच्चे को स्कूल या नर्सरी से दूर रखें (पढ़ें, आंत्रशोथ (gastroenteritis) से बचने के उपाय)।
यदि आपके बच्चे को आंत्रशोथ (gastroenteritis) है, तो आमतौर पर आपको डॉक्टर के पास जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। यह समस्या अपने आप ठीक हो जाती है और डॉक्टर के पास जाने से दूसरे व्यक्ति में भी आंत्रशोथ फैलने का खतरा हो सकता है।
बच्चे की स्थिति में सुधार न होने पर अपने डॉक्टर से संपर्क करें, या अगर:
लक्षणों की जांच के लिए आपके डॉक्टर प्रयोगशाला में बच्चे के मल का नमूना भेजने का सुझाव दे सकते हैं। बैक्टीरियल इंफेक्शन होने पर बच्चे को एंटीबायोटिक्स (antibiotics) देने की सलाह दी जा सकती है।
आंत्रशोथ (gastroenteritis) का संक्रमण एक से दूसरे व्यक्ति में बहुत आसानी से फैल सकता है।
यदि संक्रमित व्यक्ति के उल्टी या मल का एक छोटा सा कण आपके मुंह में चला जाए तो आपको संक्रमण हो सकता है। जैसे कि:
आंत्रशोथ से पीड़ित व्यक्ति सबसे अधिक संक्रामक लक्षणों के शुरू होने से सुधार होने के 48 घंटे बाद तक होता है, हालांकि इससे पहले और बाद में भी वे थोड़े समय के लिए संक्रामक हो सकते हैं।
आंत्रशोथ से हमेशा बचना संभव नहीं है, लेकिन नीचे दिए गए सुझावों का पालन कर इसे फैलने से रोका जा सकता है:
दूषित जगहों पर यात्रा करते समय अपना विशेष ध्यान रखें क्योंकि आपके पेट में संक्रमण होने का खतरा बढ़ सकता है। उदाहरण के लिए नल का पानी आपको उबाल कर पीना चाहिए।
छोटे बच्चों में दो से तीन महीने की उम्र में रोटावायरस का टीकाकरण करवाएं। इससे उनमें आंत्रशोथ (gastroenteritis) के खतरे को कम किया जा सकता है।
महत्वपूर्ण सूचना: हमारी वेबसाइट उपयोगी जानकारी प्रदान करती है लेकिन ये जानकारी चिकित्सीय सलाह का विकल्प नहीं है। अपने स्वास्थ्य के बारे में कोई निर्णय लेते समय आपको हमेशा अपने डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए।