गैस (Flatulence)

25th February, 2022 • 10 min read

यह लेख मूल रूप से अंग्रेजी में लिखा गया था। इस लेख का मूल संस्करण यहां देखा जा सकता है। यह Wendy Davies द्वारा लिखा गया है और Dr Ann Nainan ने इसकी मेडिकल समीक्षा की है।

इस लेख में

गैस क्या है? (What is flatulence?)

पाचन तंत्र (digestive system) से गैस को पीछे के मार्ग (मलाशय) से बाहर निकालने की क्रिया को गैस निकलना कहते हैं। इसे आमतौर पर 'पासिंग विंड' या 'फ़ार्टिंग' कहा जाता है।

गैस छोड़ना (farting) अक्सर हंसी का विषय बन जाता है, लेकिन अत्यधिक गैस छोड़ने से शर्मिंदगीी महसूस हो सकती है और आप दूसरों के सामने असहज महसूस कर सकते हैं। हालांकि, आमतौर पर आहार और जीवन शैली में बदलाव करके इसे नियंत्रित किया जा सकता है।

गैस छोड़ना (flatulence) एक सामान्य जैविक प्रक्रिया है और यह एक ऐसी चीज है जिसका हर कोई नियमित अनुभव करता है। कुछ लोग दिन में केवल कुछ ही बार गैस छोड़ते हैं, जबकि दूसरे लोग इससे बहुत अधिक यानी औसतन दिन में लगभग 15 बार गैस छोड़ते हैं।

यह क्यों होता है? (Why it happens?)

जब आप भोजन, पानी या लार को निगलते हैं, तो आप थोड़ी मात्रा में हवा भी निगलते हैं, जो पाचन तंत्र में जमा हो जाती है। साथ ही भोजन पचने के दौरान भी पेट में गैसें बन सकती हैं।

इसके बाद शरीर पाद (गैस छोड़ना) या डकार के जरिए पेट में जमा गैस से छुटकारा पाने की कोशिश करता है।

कभी-कभी गैस छोड़ते समय आपको महसूस नहीं हो पाता है क्योंकि अधिकांश गैसों में महक नहीं होती हैं और आमतौर पर यह कम मात्रा में निकलती हैं। आमतौर पर गैस छोड़ने पर केवल तभी बुरी गंध आती है जब इसमें सल्फर जैसी बदबूदार गैसें शामिल होती हैं। हालांकि, यह ध्यान रखें कि गैस छोड़ने के बाद हल्की महक आना सामान्य है।

अधिक गैस छोड़ने की समस्या तब होती है जब आप सामान्य से अधिक हवा निगल लेते हैं या ऐसा भोजन करते हैं जिसे पचाने में मुश्किल हो। पाचन तंत्र को प्रभावित करने वाली मौजूदा स्वास्थ्य समस्याओं जैसे कि

इरिटेबल बाउल सिंड्रोम (IBS
) के कारण भी अधिक गैस छोड़ने की समस्या हो सकती है।

गैस छोड़ने के कारणों
के बारे में और पढ़ें।

डॉक्टर के पास कब जाना चाहिए (When to see your doctor?)

गैस कब-कब और कितनी मात्रा में छोड़ना सामान्य है, इसके बारे में कोई चिकित्सकीय दिशानिर्देश मौजूद नहीं हैं। इसलिए, अपने लक्षणों का आंकलन करना एक बेहतर विकल्प है।

यदि गैस छोड़ने से आपको कोई विशेष परेशानी होती है, तो अपने डॉक्टर से संपर्क करें। जैसे कि, यदि आप अक्सर बदबूदार गैस छोड़ते हैं।

यदि आपको कुछ अतिरिक्त लक्षण अनुभव हों तो भी आपको अपने डॉक्टर से मिलना चाहिए, जैसे:

ये लक्षण अधिक गंभीर स्वास्थ्य समस्या का संकेत हो सकते हैं और संक्रमण का पता लगाने के लिए खून या मल की जांच की आवश्यकता होती है।

समस्या को नियंत्रित करना (Controlling the problem)

अधिक गैस छोड़ने की समस्या को आमतौर पर आहार और जीवन शैली में बदलाव करके नियंत्रित किया जा सकता है, जैसे:

  • गैस छोड़ने की समस्या को बढ़ाने वाले खाद्य पदार्थों से परहेज करें
  • थोड़ी-थोड़ी मात्रा में कई बार भोजन करें
  • धीरे-धीरे खाएं और पिएं
  • नियमित रूप से व्यायाम करें

इसके अलावा कुछ ओवर-द-काउंटर दवाएं जैसे चारकोल टेबलेट और सिमेथिकोन दवा भी मौजूद हैं जो गैस छोड़ने की परेशानी को कम करने में मदद कर सकती हैं।

यदि गैस छोड़ने की समस्या मौजूदा स्वास्थ्य समस्या से जुड़ी है, तो इसका इलाज करने से समस्या दूर करने में मदद मिल सकती है।

गैस छोड़ने के इलाज
के बारे में पढ़ें।

गैस छोड़ने का कारण (Causes of flatulence)

गैस छोड़ने के कई प्राकृतिक कारण हैं। गैस छोड़ने की समस्या पाचन तंत्र से जुड़ी कुछ स्वास्थ्य समस्याओं के कारण भी हो सकती है।

हवा निगलना (Swallowing air)

सांस लेते और खाते समय हवा निगलना पूरी तरह से सामान्य है। हालांकि, महसूस किए बिना सामान्य से बहुत अधिक हवा निगलना सामान्य है। यह अधिक गैस छोड़ने का कारण बन सकता है।

  • निम्न कारणों से अधिक हवा को निगला जा सकता है:
  • च्यूइंग गम चबाना
  • धूम्रपान
  • पेन का सिरा या कठोर मीठे पदार्थ चूसना
  • नकली दांत ढीले होना

भोजन को धीरे-धीरे और अच्छी तरह से न चबाना (भोजन के बड़े टुकड़ों को निगलने से आप अधिक हवा निगल सकते हैं)

गर्म और सोडा युक्त पेय पेट में कार्बन डाइऑक्साइड की मात्रा को बढ़ाते हैं, हालांकि इससे गैस छोड़ने के बजाय डकार की संभावना अधिक होती है।

खाद्य और पेय पदार्थ (Food and drink)

हम जो भोजन खाते हैं, उसमें से अधिकांश में कार्बोहाइड्रेट होता है। कार्बोहाइड्रेट शर्करा अणुओं की लंबी श्रृंखला से बने होते हैं। कुछ कार्बोहाइड्रेट को आंत पचा और अवशोषित नहीं कर पाता है और कोलन (बड़ी आंत) में नीचे चला जाता है। इन्हें गैर-शोषक कार्बोहाइड्रेट या फर्मेंटेबल ऑलिग-डी- मोनो-सैकराइड्स और पॉलीओल्स (FODMAPs) कहा जाता है।

बड़ी आंत (कोलन) में 500 से अधिक विभिन्न प्रकार के बैक्टीरिया होते हैं। बैक्टीरिया कार्बोहाइड्रेट को तोड़कर गैस का उत्पादन करते हैं, जो गैस छोड़ने के दौरान पेट से बाहर निकलता है।

जिन खाद्य पदार्थों में बहुत अधिक मात्रा में कार्बोहाइड्रेट होते हैं उनमें शामिल हैं:

  • फलियां
  • ब्रोकोली
  • पत्ता गोभी
  • गोभी
  • आर्टिचोक
  • किशमिश
  • दालें
  • मसूर की दाल
  • प्याज
  • सूखा आलूबुखारा
  • सेब
  • ब्रसल स्प्राउट

अन्य खाद्य और पेय पदार्थ जिसमें मिठास होता है उसे सोर्बिटोल कहा जाता है (जैसे कि शुगर-फ्री गम या स्लिमिंग उत्पाद), या एक प्रकार की शर्करा जिसे फ्रुक्टोज (जैसे फलों का रस) कहा जाता है, के कारण भी गैस छोड़ने की समस्या हो सकती है।

कुछ खाद्य पदार्थ, जैसे कि गोभी या प्याज, सल्फर युक्त गैसों को उत्पन्न करते हैं, जिसके कारण पेट की हवा से तेज गंध आ सकती है। हालांकि, बदबूदार हवा एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में भिन्न हो सकती है और यह इस बात पर निर्भर करता है कि आप क्या खाते हैं और किन खाद्य पदार्थों से सबसे अधिक गंध आती है।

स्वास्थ्य समस्या (Health conditions)

निम्न स्वास्थ्य समस्याओं के कारण गैस छोड़ने की समस्या पैदा हो सकती है:

  • कब्ज़
  • इरिटेबल बाउल सिंड्रोम
    (IBS) - पाचन से जुड़ी एक समस्या, जिसके कारण पेट में ऐंठन, सूजन, दस्त और कब्ज होता है
  • सीलिएक रोग
    - गेहूं, राई और जौ में पाए जाने वाले ग्लूटेन नामक प्रोटीन के प्रति इंटॉलरेंस।
  • लैक्टोज इंटॉलरेंस
    - ऐसी स्थिति जिसमें शरीर लैक्टोज (दूध और डेयरी उत्पादों में पाया जाने वाला एक प्राकृतिक शर्करा) को नहीं तोड़ पाता है और इसे रक्त में अवशोषित नहीं कर पाता है
  • गैस्ट्रोएंटराइटिस
    - पेट और आंत में संक्रमण
  • मालएब्जॉर्प्शन - आंतों द्वारा पोषक तत्वों को ठीक से अवशोषित न कर पाना

इलाज (Flatulence treatment)

अधिक गैस छोड़ने की समस्या का इलाज आमतौर पर आहार और जीवन शैली में बदलाव करके किया जा सकता है।

अगर आपको गैस छोड़ने की समस्या है तो इसके लिए कई उपचार उपलब्ध हैं।

स्वयं-देखभाल की सलाह (Self-care advice)

आहार (Diet)

अधिक अनहेल्दी कार्बोहाइड्रेट युक्त खाद्य पदार्थ खाने से बचें (इस सूची के लिए

गैस छोड़ने के कारण
देखें।)

हालांकि, इसके अलावा स्वस्थ और संतुलित आहार का सेवन करना भी जरूरी है, जिसमें एक दिन में कम से कम पांच हिस्सा फल और सब्जियां खानी चाहिए। कार्बोहाइड्रेट युक्त खाद्य पदार्थों को खाएं। इन्हें पचाने में आसानी होती हैं। इसमें शामिल है:

  • आलू
  • चावल
  • सलाद
  • केला
  • अंगूर
  • खट्टे फल, जैसे संतरा
  • दही

यह भी ध्यान रखना जरूरी है कि कुछ खाद्य पदार्थों अलग तरह से प्रतिक्रिया करते हैं, इसलिए ऊपर दिए गए कुछ खाद्य पदार्थों को खाने से भी गैस छोड़ने की समस्या पैदा हो सकती है। इसलिए, एक डायरी में उन खाद्य पदार्थों को लिखें जिनसे आपके लक्षण सुधरते या बदतर हो जाते हैं।

आपको दिन में तीन बार अधिक खाना खाने के बजाय एक दिन में छह बार थोड़ी मात्रा में भोजन करना चाहिए। कम भोजन करने से पचने में आसानी होती है और पेट में कम गैस बनती है।

तथ्यों के अनुसार पिपरमिंट की चाय पीने से भी गैस छोड़ने के लक्षणों में सुधार होता है।

हवा निगलना (Swallowing air)

भोजन करते समय खाने को अच्छी तरह चबाएं। इससे आप भोजन के साथ हवा को कम मात्रा में निगल पाएंगे। यह पाचन में भी मदद करेगा।

च्युइंग गम चबाने से बचें क्योंकि इस दौरान आप सामान्य से अधिक हवा निगल सकते हैं। शुगर-फ्री च्युइंग गम में ऐसे रसायन भी होते हैं जो गैस छोड़ने का कारण बन सकते हैं (अधिक जानकारी के लिए

गैस छोड़ने के कारण
देखें।)

यदि आप धूम्रपान करते हैं तो आपको धूम्रपान भी छोड़ देना चाहिए। धूम्रपान के दौरान आप सामान्य से अधिक हवा निगल सकते हैं और तंबाकू का धुआं आपके पाचन तंत्र को गड़बड़ कर सकता है।

व्यायाम (Exercise)

पर्याप्त व्यायाम करने से पाचन तंत्र और आंत की क्रिया में सुधार हो सकता है। यह पेट पूलने और गैस छोड़ने की समस्या को दूर करने में मदद करता है।

दवा और अन्य उपचार (Medication and other remedies)

कई ओवर-द-काउंटर दवाएं उपलब्ध हैं जो गैस छोड़ने के लक्षणों का इलाज करने में मदद करती हैं। इनमें से कुछ के बारे में नीचे बताया गया है।

चारकोल टैबलेट (Charcoal tablets)

चारकोल टैबलेट एक प्रकार की दवा है जो फार्मासिस्ट से काउंटर द काउंटर उपलब्ध है। चारकोल पाचन तंत्र में गैस को अवशोषित करता है और गैस छोड़ने के लक्षणों को कम करने में मदद करता है।

यदि आप वर्तमान में अन्य दवा ले रहे हैं तो चारकोल टैबलेट आपके लिए उपयुक्त नहीं हैं। ऐसा इसलिए है क्योंकि चारकोल दवा को अवशोषित कर सकता है और इसे कम प्रभावी बना सकता है। यदि आप अन्य दवा ले रहे हैं, तो चारकोल टैबलेट लेने से पहले अपने डॉक्टर या फार्मासिस्ट से सलाह लें।

सक्रिय चारकोल वाले कपड़े, या कपड़ों के अंदर रखे चारकोल पैड, गैस छोड़ने के दौरान निकलने वाली दुर्गंध को अवशोषित करने में मदद कर सकते हैं। इन उत्पादों को ऑनलाइन खरीदा जा सकता है।

सिमेथिकोन नामक एक अन्य दवा भी ओवर-द-काउंटर उपलब्ध है जो गैस की समस्या को कम करने में मदद कर सकती है।

पूरक आहार (Dietary supplements)

अल्फा-गैलेक्टोसिडेज़ एक सप्लीमेंट है जो कार्बोहाइड्रेट के पाचन को सुधारने और गैस छोड़ने के लक्षणों को कम करने में मदद करता है। यह 'बीनो' नामक एक उत्पाद में पाया जाता है, जो प्रभावित तरीके से गैस छोड़ने की समस्या को कम करता है। यह फार्मासिस्ट और स्वास्थ्य खाद्य दुकानों से उपलब्ध है।

प्रोबायोटिक्स भी गैस छोड़ने के इलाज में उपयोगी हो सकता है। प्रोबायोटिक्स एक पूरक आहार है, जो आमतौर पर लिक्विड या कैप्सूल के रूप में उपलब्ध है। यह पाचन तंत्र में 'हेल्दी बैक्टीरिया' को बढ़ाता है। 'हेल्दी बैक्टीरिया' पाचन क्रिया को बढ़ाते हैं जिससे पाचन में मदद मिलती है और विशेष रूप से

इरिटेबल बाउल सिंड्रोम
से पीड़ित लोगों में गैस छोड़ने की समस्या कम होती है।

समस्या के उपचार के बारे में अधिक जानकारी के लिए [गैस छोड़ने की दवाओं की जानकारी] देखें।

महत्वपूर्ण सूचना: हमारी वेबसाइट उपयोगी जानकारी प्रदान करती है लेकिन ये जानकारी चिकित्सीय सलाह का विकल्प नहीं है। अपने स्वास्थ्य के बारे में कोई निर्णय लेते समय आपको हमेशा अपने डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए।