अंडकोष की गांठ और सूजन

1st December, 2021 • 12 min read

यह लेख मूल रूप से अंग्रेजी में लिखा गया था। इस लेख का मूल संस्करण यहां देखा जा सकता है। यह Wendy Davies द्वारा लिखा गया है और Dr Adiele Hoffman ने इसकी मेडिकल समीक्षा की है।

अंडकोष की गांठ और सूजन की वजह क्या होती है?

अंडकोष पुरुषों की प्रजनन प्रणाली का एक अंग हैं। ये वीर्य और टेस्टोस्टेरोन (पुरुषों के सेक्स हारमोन) पैदा करते हैं। ये अंडकोष स्क्रोटम नाम की त्वचा की ढीली थैली के अंदर होते हैं जो लिंग के पीछे के हिस्से में लटकते रहते हैं।

अंडकोष की गांठ और सूजन के कई अलग-अलग कारण हो सकते हैं। कुछ दुर्लभ मामलों में ये अंडकोष के कैंसर के संकेत भी हो सकते हैं। बहरहाल ज्यादातर गांठें सौम्य (कैंसर रहित) होती हैं।

अंडकोष की गांठ और सूजन के प्रकार

अंडकोष की गांठ और सूजन के चार मुख्य प्रकार होते हैं:

  • अंडकोष की नसों का सूजन(varicocele), अंडकोष की थैली के अंदर बढ़ी हुए नसों द्वारा होने वाली सूजन
  • अंडकोष की सूजन(hydrocele), अंडकोष के आसपास तरल से होने वाली सूजन
  • एपिडिडाइमल सिस्ट(epididymal cyst), एपिडिडाइमिस (अंडकोष के पीछे एक क्वॉयल्ड ट्यूब) में तरल के जमा होने से बनने वाली गांठ- अगर इनमें वीर्य होगा तो इसे अंडकोष की गांठ कहा जाता है
  • अंडकोषों की मरोड़(testicular torsion), एक अचानक होने वाली दर्द भरी सूजन उस वक्त होती है जब अंडकोष मुड़ जाता है और अंडकोष तक रक्त की आपूर्ति बाधित हो जाती है। यह एक चिकित्सकीय आपात स्थिति होती है

अंडकोष की गांठ और सूजन के कारणों के बारे में और अधिक जानकारी के लिए पढ़ें।

मुझे मेडिकल सहायता कब लेनी चाहिए?

अगर आपको आपके अंडकोष में कोई गांठ, सूजन या परिवर्तन दिखाई देता है तो अपने डॉक्टर से मिलें क्योंकि इस तरह की समस्याओं की जांच किसी हेल्थ केयर प्रोफेशनल द्वारा ही की जानी चाहिए।

अंडकोष की मरोड़ एक चिकित्सकीय आपातस्थिति होती है और इसके होने के चंद घंटों में ही सर्जरी होना जरूरी होता है।

अन्य तरह की गांठों का उपचार करने की जरूरत नहीं होती क्योंकि वे किसी तरह का कोई लक्षण पैदा नहीं करती हैं। नवजात बच्चों में होने वाली अंडकोषों की सूजन कई बार पहले साल या दूसरे साल में अपनेआप खत्म हो जाती है।

अगर गांठ की वजह से दर्द या परेशानी हो रही है तो संभावना है कि उसे सर्जिकल तरीके से हटाना पड़े।

अंडकोष की गांठ और सूजन और उसके उपचार के बारे में और अधिक जानकारी के लिए पढ़ें।

कौन प्रभावित होता है?

अंडकोषों की नसों की सूजन की समस्या काफी आम होती है जो सात में से एक आदमी को प्रभावित करती है। ये आमतौर पर किशोरावस्था की शुरुआत के बाद दिखना शुरू होती है जब शरीर पूरी तरह से यौनरूप से परिपक्व हो जाता है। इस समय तक अंडकोष पूरी तरह विकसित हो जाते हैं और प्रभावित नसों तक रक्त का प्रवाह बढ़ जाता है।

अंडकोषों की वृद्धि 100 नवजात बच्चों में से एक या दो को प्रभावित करती है। ये समस्या युवाओं या पुरुषों में भी चोट या संक्रमण के बाद हो सकती है।

अंडकोष की गांठ किसी भी उम्र में हो सकती है लेकिन मध्य आयु के पुरुषों में आम है। यह एक तिहाई पुरुषों को प्रभावित करती है।

वृषण में मरोड़ आना(टेस्टिकूलर टॉर्शन) आमतौर पर 13-17 साल के लड़कों में होती है लेकिन 20 वर्ष या अधिक उम्र के पुरुषों में भी हो सकती है। यह एक असामान्य स्थिति है और अनुमान के मुताबिक 4000 में से एक पुरुष को यह समस्या होती है।

अंडकोष की गांठ और सूजन के संकेत क्या होते हैं?

अगर आपको अपने एक या दोनों अंडकोषों में गांठ या सूजन मिले तो ऐसी स्थिति में हमेशा अपने डॉक्टर से मिलें।

ज्यादातर मामलों में गांठ या सूजन कैंसर नहीं होता लेकिन आपको इसकी किसी हेल्थकेयर प्रोफेशनल से जांच करवा लेनी चाहिए।

अंडकोष की नसों में सूजन(Varicoceles)

यह आमतौर पर बायीं तरफ विकसित होती है क्योंकि इसी तरफ से नसें अंडकोषों में से पेट में प्रवेश करती हैं। वे अंडकोष की थैली में एक मुलायम गांठ की तरह विकसित होती हैं और इसे कीड़ों की थैली जैसा महसूस किया जा सकता है। इसका आकार अलग-अलग हो सकता है। कुछ केवल तभी पहचान में आ सकती हैं जब उन्हें छुआ जाता है। अन्य बड़ी हो सकती हैं और उन्हें आसानी से देखा जा सकता है। अंडकोष की थैली के किनारे जहाँ अंडकोषों की नसों की सूजन होती है दूसरी तरफ हल्के से नीचे लटक सकती हैं।

ज्यादातर मामलों में, अंडकोषों की नसों की सूजन किसी तरह का लक्षण पैदा नहीं करती। बहरहाल, 10 में से एक पुरुष को भारीपन या तेज दर्द की समस्या हो सकती है, इन अंगों में:

  • अंडकोष की थैली
  • पेट और जांघ के बीच का हिस्सा

अंडकोष की नसों की सूजन बांझपन की समस्या से जुड़ी हो सकती है। बहरहाल, इस बात का कोई साक्ष्य नहीं है कि इन्हें सर्जिकल तरीके से हटाने से बांझपन की दर में सुधार हो सकता है।

अंडकोष की वृद्धि(Hydroceles)

अंडकोष की वृद्धि नवजात बच्चों पर असर कर सकती है। लगभग सभी मामलों में एक या दोनों अंडकोषों में दर्दरहित सूजन होना ही एकमात्र लक्षण है। अंडकोष की वृद्धि कई बार ज्यादा उम्र के लड़कों और पुरुषों को प्रभावित करती है जिन्हें अंडकोष की थैली में परेशानी महसूस हो सकती है।

अंडकोष की गांठ

यह एक छोटी, सौम्य तरल से भरी सूजन होती है जो प्रभावित अंडकोष के पीछे या ऊपर विकसित होती है।

एपेडिडाइमल सिस्ट्स कई बार दर्दरहित होती हैं लेकिन आपके अंडकोष में खिंचाव या भारीपन हो सकता है। अगर गांठ आपके अंडकोष में या उसके पास के ढांचे पर दबाव डालती है तो आपको कुछ दर्द और परेशानी का अनुभव हो सकता है ।

आपके अंडकोष में अगर किसी तरह का कोई लक्षण दिख रहा है तो आप जांच के लिए अपने डॉक्टर के पास जाएं।

अंडकोष में मरोड़(Testicular torsion)

अन्य तरह के सौम्य(कैंसर रहित) अंडकोष की गांठ के विपरीत, अंडकोष में मरोड़ एक मेडिकल आपातकालीन स्थिति है।

अगर आपको या आपके किसी जानकार को अंडकोष में मरोड़ की समस्या है तो एम्बुलेंस बुलाएँ।

अंडकोष में मरोड़ के मामले में जितनी जल्दी संभव हो सर्जरी की जरूरत पड़ेगी ताकि अंडकोष की क्षति होने से रोका जा सके।

अंडकोष में मरोड़ के लक्षण आमतौर पर आपके एक या दोनों अंडकोषों में तेज दर्द के साथ शुरू होते हैं। अन्य लक्षणों में शामिल हैं:

  • अंडकोष की थैली में सूजन
  • मितली आना (बीमार महसूस करना)
  • उल्टी आना
  • पेट में दर्द
  • कम दर्जे का बुखार
  • बार-बार पेशाब जाने के जरूरत पड़ता

अंडकोष की मरोड़ वाले कुछ पुरुषों में अंडकोषों मे दर्द और सूजन की शिकायत पहले भी रही होती है।

अंडकोष की गांठ या सूजन होने की वजह क्या होती है?

अंडकोषों में गांठ और सूजन के कई अलग-अलग कारण हो सकता हैं।

अंडकोष का कैंसर भी एक संभावित कारण है।

गांठों के मुख्य प्रकार और उनके कारणों का विवरण यहां नीचे हैं।

अंडकोष की नसों की सूजन

अंडकोष की नसों की सूजन का सटीक कारण का ज्ञात नहीं है। बहरहाल, ज्यादातर विशेषज्ञ मानते हैं कि ये अंडकोषों से पदार्थों को बाहर निकालने वाले मार्ग की नसों में विकार होने की वजह से होती हैं। नसों के बाधित होने या नसों के वॉल्व में समस्या होने से भी ऐसा हो सकता है। वॉल्व ऐसे फ्लैप होते हैं तो रक्त को गलत दिशा में बहने से रोकते हैं।

विकार वाली नसें सामान्य नसों की तरह प्रभावी तरीके से रक्त को संचारित नहीं करतीं। इसकी वजह से नसों में अतिरिक्त खून जमा होने लगता है जिससे ये सूज जाती हैं।

जब शरीर में परिपक्वता आ रही होती है उस अवस्था में अंडकोषों तक रक्त का प्रवाह बढ़ जाता है और वे बड़े होने लगते हैं। इसकी वजह से अंडकोषों की नशों की सूजन दिखने लगती है।

अंडकोष वृद्धि (हाइड्रोसील)

गर्भावस्था के दौरान आपके नर बच्चे के अंडकोष उनके पेट के अंदर विकसित होते हैं। एक बार बन जाने के बाद अंडकोष एक रास्ते से स्क्रोटम ( त्वचा की एक ढीली थैली जिसमें अंडकोष रहते हैं) में चले जाते हैं।

आमतौर पर यह मार्ग जन्म से पहले बंद होता है लेकिन कुछ मामलों में खुला ही रह जाता है। अगर यह मार्ग खुला रह जाता है तो तरल पेट से अंडकोष की थैली में चला जाता है जिसकी वजह से अंडकोष की वृद्धि से होने वाली सूजन होने लगती है।

ज्यादातर मामलों में यह तरल बच्चे के पहले या दूसरे साल में आसपास मौजूद टिशुओं द्वारा सोख लिया जाता है और अंडकोष की वृद्धि की समस्या खत्म हो जाती है।

पुरुषों का वृद्धों में होने वाली अंडकोष की वृद्धि की वजह अंडकोष की थैली में इंफ्लेमेशन ( लालिमा और सूजन) की वजह से होती है जो इन वजहों से होती है:

  • कोई चोट
  • कोई संक्रमण
  • कोई ट्यूमर (ग्रोथ)

अंडकोष की गांठ ( एपिडिडाइमल सिस्ट्स)

एपिडिडाइमिस अंडकोषों के पीछे स्थित एक क्वायल जैसी संरचना होती है जो वीर्य को जमा करने और उसे आगे भेजने में मदद करती है। कई बार एपिडिडाइमिस पर तरल से भरी सूजन पैदा हो जाती है जिसका कोई स्पष्ट कारण पता नहीं चलता।

अंडकोष की मरोड़(Testicular torsion)

अंडकोष स्पर्मेटिक कोर्ड से लटका रहता है। यह कोर्ड इतनी ढीली होनी चाहिए कि अंडकोष की थैली के अंदर अंडकोष आसानी से हिल-डुल सकें लेकिन इतने भी ढीले न हों कि वे आवश्यकता से ज्यादा हिलें।

कुछ लड़के ढीली कॉर्ड की समस्या के साथ ही जन्म लेते हैं। इसका अर्थ यह है कि उनमें अंडकोषों के अतिरिक्त रूप से हिलने का जोखिम काफी ज्यादा होता है और इससे उनकी शुक्राणु कॉर्ड में मरोड़ पैदा हो सकती है।

अगर यह कॉर्ड बुरी तरह से मुड़ जाती है तो उस अंडकोष की मुख्य रक्त की आपूर्ति बाधित हो सकती है। यह आपात स्थिति होती है। अगर इसका शीघ्र उपचार न किया गया तो अंडकोष मर सकते हैं। इनकी मरोड़ को खोलने और खून की आपूर्ति जारी रखने और अंडकोष का मरने से बचाने के लिए तुरंत सर्जरी की जरूरत होती है।

यह समस्या 13 से 17 लास के लड़कों में आम होती है। हालांकि यह उनमें भी हो सकती है:

  • 20 व अधिक की उम्र के पुरुष
  • गर्भ में अजन्मे बच्चे
  • नवजात शिशु

अंडकोष की मरोड़ कई बार चोट जैसे आघात की वजह से भी हो सकती है। बहरहाल, ज्यादातर मामले बिना किसी कारण होते हैं। अंडकोष की मरोड़ अप्रकट अंडकोष(

undescended testicles
) की हिस्ट्री के चलते भी हो सकती है। यह वह स्थिति होती है जिसमें कोई बच्चा उनकी अंडकोष की थैली में एक या दोनों अंडकोष के बिना पैदा होता है।

अन्य कारण

अंडकोष की गांठ या सूजन के अन्य कारणों में शामिल हैं:

  • एपिडिडाइमाइटिस- एपिडिडाइमिस की सूजन या जलन जो यौन संचारित संक्रमण या मूत्रमार्ग संक्रमण की वजह से होती है
  • एपिडिडाइमो-ऑरकाइटिस(epididymo-orchitis) - एपिडाइमाइटिस के साथ ऑरकाइटिस ( अंडकोषों की जलन) होना, यह अमूमन संक्रमण की वजह से होती है
  • इनगुइनल हर्निया(
    inguinal hernia
    )- आपके बोवल का एक टुकड़ा आपके ग्रोइन (कमर और जांघ के बीच के हिस्से) में मांसपेशी या उसके पास की मौजूद टिशू की दीवार में घुस जाता है। एक चौथाई से ज्यादा पुरुषों को उनके जीवनकाल में इनगुइनल हर्निया की समस्या होती है।

अंडकोष की गांठ या सूजन की पहचान कैसे होती है?

अगर आपको आपके अंडकोष में किसी तरह की गांठ या सूजन दिखती है तो हमेशा अपने डॉक्टर से संपर्क करें। कुछ दुर्लभ मामलों में गांठ अंडकोष के कैंसर का संकेत हो सकती है ( 100 में से चार से कम)।

डॉक्टर आपसे पूछेगा कि क्या आपको ये लक्षण हैं:

  • आपको किसी तरह का दर्द हो रहा है अगर हां तो क्या वह कितना गंभीर था और यह कितनी देर तक चला
  • कोई अन्य लक्षण जैसे जब आप पेशाब करते हैं तो दर्द होना(जो यूरिनरी ट्रेक्ट इंफेक्शन का संकेत है) या आपके यूरेथ्रा (वह ट्यूब जो ब्लैडर से पेशाब को लेकर जाती है) से किसी तरह का डिस्चार्ज होना।
  • किसी आघात की हिस्ट्री, जैसे आपके ग्रोइन में कोई स्पोर्टस इंजरी।

डॉक्टर निम्न बाते जांचने के लिए आपके अंडकोषों की जांच भी करेंगे:

  • आपके अंडकोष का आकार
  • आपकी गांठ या सूजन की पोजीशन
  • क्या हाथ लगाने पर गांठ में किसी तरह का दर्द होता है
  • गांठ मुलायम है या सख्त

अगर डॉक्टर सिर्फ जांच से इसको डायग्नोज नहीं कर सकते तो आपको अल्ट्रासाउंड करवाना होगा। इसमें हाई फ्रीक्वेसी की साउंड वेव्स का प्रयोग कर आपके शरीर के अंदर एक इमेज तैयार होती है।

वेरिकोसेलेस (अंडकोष की नसों में सूजन)

आमतौर पर डॉक्टर आपसे आपके लक्षणों के बारे में पूछताछ और आपकी शारीरिक जांच कर उसे पहचान सकता है। अमूमन आगे टेस्ट करने की जरूरत नहीं पड़ती।

विशेषज्ञ के पास भेजा जाना

कुछ मामलों में आपको यूरोलॉजिस्ट के पास भेजा जा सकता है(वे पेशाब से जुड़ी समस्याओं के उपचार में विशेषज्ञ डॉक्टर होते हैं)। उदाहरण के लिए, अगर:

  • एक वेरिकोसेल अचानक विकसित होता है
  • आपको दायीं तरफ एक सिंगल वेरिकोसेल हो
  • आपकी गांठ के कारण के बारे में अनिश्चितता हो
  • आप दर्द महसूस करें
  • इससे आपको शर्मिंदगी का सामना करना पड़ रहा हो

इन परिस्थितियों में जांच करने के लिए अल्ट्रासाउंड के लिए कहा जा सकता है और उसमें अन्य समस्याओं की जांच की जा सकती है।

अंडकोष वृद्धि(Hydroceles)

वेरिकोसेलेस के समान, अंडकोष वृद्धि को आमतौर पर शारीरिक परीक्षण द्वारा जांचा जा सकता है।

अगर आपके बच्चे में अंडकोष वृद्धि हो जाती है तो डॉक्टर जांच करने के लिए आपके बच्चे की एंडकोष की थैली को छूकर देखेंगे कि सूजन तरल की वजह से है या कुछ सख्त तो नहीं है। आमतौर पर यह तरल साफ होता है इसलिए आपका डॉक्टर अंडकोष की थैली से एक टार्च दिखाकर जांच कर सकता है। अगर अंडकोष की वृद्धि मौजूद होती है तो अंडकोष की बाह्यरेखा तरल की पृष्ठभूमि में उभर आती है।

अगर आपको अंडकोष वृद्धि की समस्या है तो डॉक्टर आपकी अंडकोष की थैली को उपरोक्त विधि के अनुरूप जांच करेंगे। अगर आप 20 से 40 वर्ष की उम्र के हैं तो डॉक्टर आपको अंडकोष के कैंसर की संभावना को जाँचने के लिए अल्ट्रासाउंड करने के लिए रेफर कर सकते हैं ।

महत्वपूर्ण सूचना: हमारी वेबसाइट उपयोगी जानकारी प्रदान करती है लेकिन ये जानकारी चिकित्सीय सलाह का विकल्प नहीं है। अपने स्वास्थ्य के बारे में कोई निर्णय लेते समय आपको हमेशा अपने डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए।