संपादकीय नीति और सिद्धांत

Healthily विश्व भर के लोगों, जो स्वास्थ के क्षेत्र में कार्य नहीं करते(नॉन हेल्थकेयर प्रफ़ेशनलस), के लिए आसानी से समझने योग्य और विश्वसनीय स्वास्थ्य जानकारी प्रदान करता है। हम अपने पाठकों को आत्म-मूल्यांकन द्वारा उनके स्वास्थ्य के लिए सर्वोत्तम निर्णय लेने में मदद करने हेतु आवश्यक जानकारी प्रदान करने का लक्ष्य रखते हैं।

हमारे द्वारा उपलब्ध ककराए गए सारे Healthily प्लेटफ़ॉर्म पर उपलब्ध कराई गई जानकारियों का उद्देश्य हमारे पाठकों और पेशेवर स्वास्थ्य-कर्मियों के बीच सीधे संबंध को बदलना नहीं है।

हमारी सामग्री(कांटेंट):

  • सुलभ है
  • कार्रवाई योग्य है
  • समझने में आसान है
  • योग्य लेखकों और संपादकों द्वारा तथ्यात्मक रूप से जाँची गयी है
  • मेडिकल सुरक्षा और सटीकता की समीक्षा, योग्य मेडिकल डॉक्टरों द्वारा की गयी है(हमारी मेडिकल टीम के बारे में और पढ़ें)।

इसे सुनिश्चित करने के लिए, हम एक ऐसी प्रक्रिया का पालन करते हैं जो सर्वोच्च संपादकीय और नैतिक मानकों को बनाए रखती है।

1.0 सिद्धांत

हमारे उपयोगकर्ताओं के लिए उच्च गुणवत्ता, विश्वसनीय और सटीक स्वास्थ्य जानकारी उपलब्ध कराने के लिए, हमारी सामग्री का उत्पादन 2 अत्यंत सम्मानित रोगी सूचना फ़्रेम्वर्क को ध्यान में रखते हुए किया गया है: NHS सूचना मानक के सिद्धांत (NHS Information Standard principles) और पेशंट सूचना मंच(Patient Information Forum’s) के टूलकिट, उनकी सटीकता और सोर्सिंग के निर्देश के लिए.

1.1 NHS सूचना स्टैंडर्ड सिद्धांत

Your.MD/Healthily NHS सूचना स्टैंडर्ड द्वारा उल्लिखित 6 सिद्धांतों का अनुसरण करता है, ये हैं:

सूचना उत्पादन

हमारे पास सिलसिलेवार तरीक़े से उच्च गुणवत्ता वाली स्वास्थ्य जानकारी का उत्पादन करने के लिए एक परिभाषित प्रक्रिया है। इसमें उत्पादन प्रक्रिया और सामग्री का उत्पादन करने वालों के ज्ञान का स्तर शामिल है।

साक्ष्य स्रोत

हम केवल मेडिकल रूप से प्रासंगिक और मान्यता प्राप्त स्रोतों से प्राप्त उच्च गुणवत्ता वाले साक्ष्य और स्वास्थ्य स्रोतों का उपयोग करते हैं, जो सूचना मानक द्वारा मान्य या हेल्थ आन दी नेट(HON) द्वारा प्रमाणित है। हम इस जानकारी को हमेशा संतुलित तरीके से प्रस्तुत करने का प्रयास करते हैं। कभी-कभी, हमारी सामग्री सामयिक स्वास्थ्य दावों को संबोधित करती है, जिसके बारे में पाठक जानना चाहते हैं। इन मामलों में, अगर इन दावों का समर्थन करने के लिए कोई साक्ष्य नहीं है, तो यह पाठक को सूचित किया जाता है।

हमारे द्वारा प्रकाशित की जाने वाली जानकारी की समीक्षा करने से पहले योग्य डॉक्टरों द्वारा समीक्षा की जाती है और जब लेख को प्रकाशित किया जाता है तो उसकी नवीनता और समयिकता की समीक्षा की जाती है।

उपयोगकर्ता की समझ और भागीदारी

हमें इस बात की स्पष्ट समझ है कि हमारी सामग्री किसके लिए(और किसके लिए नहीं) उपयुक्त है। हम हमारी सामग्री और सेवाओं को हमारे पाठकों की ज़रूरतों के अनुसार अच्छी तरह से संयोजित करने के लिए नियमित उपयोगकर्ता परीक्षण का प्रयोग भी करते हैं।

हम विश्व भर के लोगों के लिए, स्वास्थ्य जानकारी की सामग्री का उत्पादन करते हैं, जो सरल हो। हम अपनी सामग्री को समझने हेतु आसान बनाने के लिए सरल अंग्रेजी अभियान(Plain English Campaign) के सिद्धांतों को ध्यान में रखते हुए लिखते हैं। हम शब्द जाल का उपयोग करने से बचते हैं और यदि हम उनका उपयोग करते हैं तो हम मेडिकल के शब्दों की व्याख्या करते हैं।

अंतिम प्रोडक्ट

हमारे द्वारा उत्पादित जानकारी एक सख़्त गुणवत्ता-नियंत्रण प्रक्रिया को ध्यान में रखते हुए बनाई गई है जो मेडिकल सुरक्षा और सटीकता के लिए अनुकूलित की गयी है। हमारी प्रकाशित सामग्री में प्रकाशन और/या अंतिम समीक्षा की स्पष्ट तिथि दी जाती है।

हम सभी लेखों के लिए उपयोग किए जाने वाले संदर्भों की एक सूची रखते हैं और कई मामलों में प्रासंगिक लेख के साथ एक सूची प्रकाशित करते हैं।

हमारी जानकारी हमारे पाठकों को आंतरिक या बाहरी जानकारी के अतिरिक्त स्रोतों की ओर निर्देशित करती है, जो हमें उपयोगी लगते हैं।

प्रतिक्रियाएँ

हम अपने पाठकों और उपयोगकर्ताओं को प्रतिक्रिया देने के लिए प्रोत्साहित करते हैं। यह हमारे संपर्क पृष्ठ के माध्यम से या support@livehealthily.com पर ईमेल करके किया जा सकता है। यह जानकारी स्पष्ट रूप से हमारे उत्पादों पर उपलब्ध कराई गयी है।

समीक्षा

हमारी सामग्री की समीक्षा हर तीन वर्ष पर की जाती है या तब जब हमारी सामग्री के उत्पादन में उपयोग किए जाने वाले दिशा निर्देशों में कोई परिवर्तन किया जाता है। यह समीक्षा प्रक्रिया स्पष्ट रूप से परिभाषित और सभी इच्छुक पक्षों के लिए सुलभ है। यह लेखकों, संपादकों और योग्य मेडिकल डॉक्टरों की हमारी टीम द्वारा आयोजित किया जाता है।

1.2 रोगी सूचना मंच, (Patient information forum, PIF) दिशानिर्देश

Your.MD/Healthily सटीक और गाइड टू सोर्सिंग के लिए रोगी सूचना फोरम के टूलकिट में उल्लिखित सिद्धांतों का पालन करता है(दूसरे शब्दों में इसे फ़ाइंडिंग दी एविडेन्स(Finding the Evidence) के रूप में भी जाना जाता है)। ये सिद्धांत दिए गए सूचना मानक सिद्धांतों के बहुत समान हैं।

इनमें शामिल है:

  • स्वास्थ्य सूचना का उत्पादन करते समय सामयिक, उच्च गुणवत्ता वाले अनुसंधान, दिशा निर्देश और लिटरेचर समीक्षा का उपयोग करना।
  • स्वास्थ्य की जानकारी के लिए उपयोग किए गए साक्ष्यों का स्पष्ट रिकॉर्ड रखना।
  • स्पष्ट रूप से परिभाषित प्रक्रिया का उपयोग करके सामग्री का उत्पादन करना।
  • सुनिश्चित करना कि प्रकाशित जानकारी, गैर-निर्णयात्मक और निष्पक्ष तरीके से सभी प्रासंगिक जोखिमों, लाभों और अनिश्चितताओं का संज्ञान लेती है।
  • एक जैसी भाषा का उपयोग करना।
  • स्वास्थ्य सूचना के निर्माण में क्लिनिकल विशेषज्ञों को शामिल करना।
  • एक ऐसी प्रणाली का उपयोग करना जो लोगों को सभी सामग्रियों में संभावित अशुद्धियों पर प्रतिक्रिया प्रदान करने की सुविधा देती है।

2.0 प्रक्रियाएं

Your.MD/Healthily द्वारा उत्पादित क्लिनिकल सामग्री के अंदर हर लेख एक सख़्त लेखन और समीक्षा प्रक्रिया से गुजरता है जिसमें शामिल हैं:

  • प्रशिक्षित स्वास्थ्य लेखकों द्वारा अनुसंधान और लेखन
  • अनुभवी वरिष्ठ उप संपादकों द्वारा संपादन और तथ्य की जाँच
  • मेडिकल सटीकता और सुरक्षा के लिए सामग्री की समीक्षा** 2 योग्य डॉक्टरों द्वारा
  • समीक्षा करने वाले डॉक्टरों द्वारा क्लिनिकल साइन ऑफ
  • कंटेंट लीड द्वारा अंतिम संपादकीय जाँच
  • कांटेंट प्रमुख द्वारा नीति का पालन

** Your.MD/Healthily की मेडिकल सुरक्षा जांच में, दी गई जानकारी मेडिकल रूप से सुरक्षित है ये सत्यापित करना शामिल है।

इसमें यह सुनिश्चित करना शामिल है कि:

  • महत्वपूर्ण मेडिकल जानकारी को छोड़ा नहीं गया है
  • सामग्री को इस तरह से नहीं लिखा गया है कि इसके अर्थ की गलत व्याख्या की जा सकती है
  • उपयोग किए गए स्रोतों से प्राप्त जानकारी की सही व्याख्या की गई है
  • दी गई मेडिकल जानकारी वर्तमान और सामयिक है

Your.MD/Healthily की अंतिम संपादकीय जाँच में निम्नलिखित शामिल हैं:

  • तथ्यात्मक सटीकता
  • सरल अंग्रेजी का उपयोग
  • Your.MD/Healthily की स्टाइल गाइड का पालन
  • सही व्याकरण और वर्तनी
  • तार्किक और सुसंगत प्रवाह और सामग्री का क्रम
  • पाठक को बताई गई जानकारी उपलब्ध कराना(उनके शीर्षक या परिचय के माध्यम से)
  • सभी दी गयी जानकारी के लिए पर्याप्त संदर्भ प्रदान किया जाना
  • ऐसी सामग्री और शैली जो Your.MD के पाठकों के साथ अच्छी तरह से मेल खाए

3.0 विज्ञापन नीति

यद्यपि Your.MD/Healthily के प्लेटफ़ॉर्म पर प्रकाशित अधिकांश जानकारी गैर-व्यावसायिक है, हमारी कुछ सामग्रियों में तृतीय-पक्ष प्रदाताओं के उत्पादों और सेवाओं के वाणिज्यिक विज्ञापन शामिल हैं। इन तृतीय-पक्षों का हमारे प्लेटफार्मों पर कहीं और प्रकाशित गैर-प्रचारात्मक सामग्री पर कोई इनपुट या प्रभाव नहीं है।

हम केवल उन प्रचारक सामग्रियों का चयन करने का प्रयास करते हैं, जो हमें लगे कि हमारे उपयोगकर्ताओं के लिए रुचिकर है। सभी प्रचार सामग्रियाँ स्पष्ट रूप से 'विज्ञापन' या 'प्रचारक पोस्ट' के साथ चिह्नित की गयी हैं।

Your.MD/Healthily निम्नलिखित स्रोतों से आय उत्पन्न करने वाली कंपनियों के उत्पादों के विज्ञापनों, प्रायोजन या प्रचार को स्वीकार नहीं करेगी: हथियार निर्माण, पोर्नोग्राफी, जुआ, तंबाकू, अवैध ड्रग्स, होम्योपैथी और हिंसा।

4.0 प्रतिक्रिया

Your.MD/Healthily हमारे पाठकों को सर्वोत्तम अनुभव प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। हम अपने द्वारा उत्पादित जानकारी पर फीडबैक को प्रोत्साहित करते हैं - हम जो अच्छा कर रहे हैं से लेकर, हम और बेहतर क्या कर सकते हैं तक।

यदि आपके पास हमारी सामग्री के बारे में कोई प्रश्न या टिप्पणी है, तो कृपया support@livehealthily.com पर ईमेल करके उन्हें हमारे साथ साझा करें।

5.0 फ़ंडिंग

Your.MD/Healthily नॉर्वे में पंजीकृत एक लिमिटेड कंपनी है। इसे निजी शेयरधारकों और कंपनियों द्वारा फ़ंड किया जाता है, जिनके और Your.MD के सिद्धांत, उद्देश्य और आकांक्षाएँ एक समान हैं। प्रमुख शेयरधारकों में RB Plc और Orkla AS शामिल हैं।

शेयरधारकों का Your.MD/Healthily’s की संपादकीय नीति पर कोई प्रभाव नहीं है।