हम अपने स्वास्थ्य को अच्छा और अपने शरीर की गतिविधियों को असान बनाने के लिए इन लचीले व्यायाम को घर पर ही कर सकते हैं।
हम अपने स्वास्थ्य को अच्छा और अपने शरीर की गतिविधियों को असान बनाने के लिए इन लचीले व्यायाम को घर पर ही कर सकते हैं।
अगर आपने कुछ समय से व्यायाम नहीं किया हो, तो भी चिंता की कोई बात नहीं है। ये लचीले व्यायाम बहुत ही आसान और सरल होते हैं, जिन्हें आप आसानी से कर सकते हैं।
अगर आप अधिक चुस्त नहीं हैं या इस सोच में हैं कि शुरुआत कैसे की जाए, तो अच्छा रहेगा कि आप शुरू करने से पहले डॉक्टर की सलाह लें।
ढीले और आरामदायक कपड़े पहनें और पीने के लिए पानी हमेशा साथ रखें। धीरे-धीरे शुरुआत करें, और समय के साथ हर व्यायाम को बार-बार दोहराने का प्रयास करें।
सप्ताह में लगभग दो बार इस अभ्यास को दोहराने की कोशिश करें और अपने इस अभ्यास को अपने दैनिक जीवन के दूसरे काम में शामिल करें, ये आपके शरीर की ताकत, संतुलन और ताल-मेल बनाने में मदद करेगा।
ये स्ट्रेच गर्दन को लचीला और घुमावदार बनाने में मदद करेगा।
ऐसा दोनों तरफ तीन-तीन बार करें।
ये स्ट्रेच गर्दन की मांसपेशियों को ढीला करने मे सहायक होता है।
पांच सेकंड तक दोनों कंधों को पकड़ते हुए, इस क्रिया को दोनों तरफ तीन-तीन बार करें।
ये स्ट्रेच पीठ के निचले हिस्से में लचीलापन लाने में मदद करता है।
इसी अवस्था को दो-दो सेकंड तक बनाए रखते हुए, दोनों तरफ तीन-तीन बार करें।
ये स्ट्रेच जांघों की सख्त मांसपेशियों को ढीला करने मे सहायक होता है।
ऐसा दोनों तरफ तीन-तीन बार करें।
महत्वपूर्ण सूचना: हमारी वेबसाइट उपयोगी जानकारी प्रदान करती है लेकिन ये जानकारी चिकित्सीय सलाह का विकल्प नहीं है। अपने स्वास्थ्य के बारे में कोई निर्णय लेते समय आपको हमेशा अपने डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए।