COVID-19 महामारी दुनिया भर में फैल गई है, लाखों लोगों इसकी ग्रस्त में आ चुके है।
COVID-19 महामारी दुनिया भर में फैल गई है, लाखों लोगों इसकी ग्रस्त में आ चुके है।
इस वायरस से लड़ने में मदद करने के लिए कई टीकों और उपचारों के विकास के बावजूद, अभी भी बहुत कुछ ऐसा है जिसके बारे में हमें पता नहीं है। और बहुत से लोग पूछ रहे हैं कि क्या आप दो बार COVID-19 से संक्रमित हो सकते हैं?
COVID-19 और रीइन्फेक्शन (दोबारा संक्रमण) के बारे में विशेषज्ञ क्या कहते हैं, यह जानने के लिए आगे पढ़ें और जानें कि आप खुद को कैसे सुरक्षित रख सकते हैं।
विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) का कहना है कि इस बात का कोई सबूत नहीं है कि जिन लोगों को COVID-19 हुआ हो, और उसकी एंटीबॉडी हैं, उन्हें दोबारा वायरस होने से रोका जा सकता है। इसका मतलब यह है कि तथाकथित 'इम्युनिटी पासपोर्ट’ - जो लोग COVID-19 से ठीक हुए हैं उन्हें काम पर जाने या यात्रा करने की अनुमति देने के लिए - सरकारों द्वारा शुरू करने के लिए समझदारी वाली बात नहीं हो सकती है।
जबकि अधिकांश वैज्ञानिक अध्ययनों से पता चलता है कि जो लोग COVID-19 से ठीक हो चुके हैं, उन्होंने वायरस के खिलाफ एंटीबॉडी बना ली हैं, उनमें से कुछ लोगों के रक्त में एंटीबॉडी का स्तर बहुत कम है। इससे पता चलता है कि COVID-19 से ठीक होने के लिए के लिए कुछ 'सेल्युलर इम्युनिटी' भी महत्वपूर्ण है - न कि केवल एंटीबॉडी।
अनुसंधान से पता चला है कि सेल्युलर इम्युनिटी, हल्के या लक्षणहीन COVID-19 संक्रमण होने के बाद भी 6 महीने तक बनी रह सकती है। बर्मिंघम विश्वविद्यालय के प्रमुख अध्ययन लेखक पॉल मॉस ने कहा, "हालांकि, इसका मतलब यह नहीं है कि लोग फिर से संक्रमित हो सकते हैं। हमें यह दिखाने के लिए बहुत बड़ी जनसंख्या अध्ययन करने की आवश्यकता है।”
इसलिए, चाहे आपको पहले से ही COVID-19 हो चुका है या नहीं आपको संक्रमण से बचने के लिए - और अन्य लोगों को संक्रमित करने से बचने के लिए पूरी कोशिश करनी चाहिए।
आपको जो कदम उठाने चाहिए, वे प्रारंभिक संक्रमण से बचने में आपकी मदद करने के जैसे ही हैं, और इसमें शामिल हैं:
दुनिया भर में स्वास्थ्य एजेंसियां और सरकारें COVID-19 के प्रसार को कम करने के लिए यथासंभव घर पर रहने की सलाह देती हैं। सामाजिक रूप से दूरी बनाए रखने की भी सलाह दी जाती है - इसका मतलब है कि आप जिस किसी के साथ नहीं रहते, उससे कम से कम 1 से 2 मीटर दूर रहने की कोशिश करें।
यदि आपको COVID-19 के लक्षण हैं, या ऐसे किसी व्यक्ति से निकट संपर्क में आएँ हों जिन्हें COVID -19 है, आपको अलग रहने की आवश्यकता हो सकती है - इसका मतलब है 14 दिनों तक अन्य लोगों के साथ संपर्क से बचना।
महत्वपूर्ण सूचना: हमारी वेबसाइट उपयोगी जानकारी प्रदान करती है लेकिन ये जानकारी चिकित्सीय सलाह का विकल्प नहीं है। अपने स्वास्थ्य के बारे में कोई निर्णय लेते समय आपको हमेशा अपने डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए।