आपको सेहतमंद ज़िन्दगी जीने के लिए महामानव स्तर की इच्छाशक्ति की ज़रूरत नहीं है। ये सब नई स्वस्थ आदतों के बनाने से भी आ सकती हैं जो आपके स्वभाव का ही एक हिस्सा बन जाए।
लेकिन यदि आप स्वस्थ होने के लिये किये गए प्रयासों में पहले ही असफल हो चुके हैं तो क्या आप सच में जीवनभर के लिए सेहतमंद आदत का निर्माण सकते हैं?
विज्ञान कहता है - आप कर सकते हैं यदि आप निम्न कदम उठाते हैं:
विशिष्ट रहें (Be specific)
कैंसर अनुसंधान यूके हेल्थ बिहेवियर रिसर्च सेंटर के एक समूह द्वारा आदत बनाने के तरीके पर एक प्रमुख अध्ययन किया गया।
यूरोपीय जर्नल ऑफ सोशल साइकोलॉजी में प्रकाशित परिणाम बताते हैं कि यदि आप एक आदत बनाना चाहते हैं, तो आपको विशेष रूप से इन बातों के बारे में सुनिश्चित होना होगा:
- आप जिस आदत का निर्माण करना चाहते हैं
- इसे हासिल करने के लिए आप क्या करेंगे
- आप किस परिस्थिति में इसे करेंगे
अब थोड़ा समय लें और इन्हें लिखें:
- पहली सेहतमंद आदत जो आप बनाना चाहते हैं
- आप इसे हासिल करने के लिए क्या करेंगे और क्या करना छोड़ेंगे
- आप इसे कब करेंगे/या नहीं करेंगे
66 दिनों के लिए इससे जुड़े रहें
यूके का वही कैंसर शोध अध्ययन बतलाता है कि एक आदत को बनने में 66 दिनों का समय लगता है इसलिए इसे मुश्किल लगने पर भी बनाये रखना ज़रूरी है।
आदत एक बर्ताव है जो स्वचलित हो जाती है क्योंकि आपने इसे पहले बहुत बार किया होता है। इसका मतलब है कि हर बार जब आप सफलतापूर्वक स्वस्थ बदलाव की ओर बढ़ते हैं तो आप उसे आदत के निर्माण की प्रक्रिया में एक कदम और नज़दीक जाते हैं। हार ना मानने के लिए इस विचार को दैनिक प्रेरणा के रूप में इस्तेमाल करें।
छोटी शुरुआत करें
बहुत बड़ा बदलाव करना या बहुत सी चीज़ों को एक बार में बदलना परेशान कर सकता है। गतिविधि जितनी ज्यादा जटिल होगी, आपकी उससे जुड़े रहने की संभावना उतनी कम होगी।
जितना आप संभाल सकें उतना छोटा परिवर्तन करके अपने सफलता के मौके को बढ़ाएं। उदाहरण के लिए यदि आप कम रेड मीट खाना चाहते हैं तो रेड मीट पर पूरी तरह कटौती के बारे में ना सोचें इसकी जगह रेड मीट के छोटे हिस्से को खाने का लक्ष्य बनाएं या इसे कभी कभार ही खाएं।
उत्तेजकों से बचें (avoid triggers)
जीवनभर के लिए सेहतमंद आदत बनाना मुश्किल हो सकता है। और यदि आप लालच बढ़ाने वाली चीज़ों से घिरे होते हैं तो ऐसा करना और कठिन हो सकता है।
सेहतमंद बदलाव के लिए उन लोगों, जगह और चीज़ों से बचें जो आपकी आदत पर असर डालती हैं। उदाहरण के लिए यदि आप धूम्रपान छोड़ना चाहते हैं लेकिन इस दौरान जब आप बार में होते हैं तो खुद को धूम्रपान करते हुए पाते हैं। इसलिए शुरुआती 66 दिनों के लिए ऐसा करने से बचें।
नई आदत बनाने के लिए उम्र कभी ज्यादा या कम नहीं होती है
यदि जीवन के अधिकांश हिस्से में आपकी कोई सेहतमंद आदत नहीं रही हो तो आपको लग सकता है कि आप बदलाव के लिए बहुत बड़े हो चुके हैं। कैंसर रिसर्च यूके के अध्ययन के पीछे शोधकर्ताओं के अनुसार इस बात के सबूत नहीं हैं जो संकेत दे सकें कि छोटे या बड़े लोग आदतों को अलग-अलग तरीके से अपनाते हैं।
बल्कि, चैरिटी एज यूके यह सुझाव देती है कि जैसे-जैसे हमरी उम्र बढ़ती है हमें स्वस्थ आदतें अपना लेनी चाहिए। ऐसा करना लम्बे समय तक स्वस्थ और खुशहाल रहने के लिए महत्वपूर्ण है। सुझाव दिए गए स्वस्थ आदतों में सक्रिय रहना और अपने दांतों की देखभाल करना भी शामिल है। अधिक खोजने के लिए एज यूके की पूरी सूची को पढ़ें। जहां सेहतमंद तरीके से उम्र बढ़ने के लिए सुझाव (
) दिए हैं।क्या आप इस बात के बारे में अनिश्चित हैं कि स्वस्थ आदत चुनने की शुरुआत कैसे करें? क्यों न अपने स्वास्थ्य को लेकर लाभदायक क्षेत्रों को खोजने के लिए Your.MD के स्व मूल्यांकन का इस्तेमाल करें। आप इसे हमारे
पर पा सकते हैं।