स्वास्थ्य से जुड़े पाँच लक्षण जिन्हें पुरुषों को नज़रअंदाज़ नहीं करना चाहिए

5 min read

पुरुष अपने स्वास्थ्य को अक्सर गम्भीरता से नहीं लेते हैं जो नुक़सानदायक है।

औसत रूप से महिलाओं के मुकाबले पुरुष आधी बार ही डॉक्टर के पास जाते हैं। यह आवश्यक है कि आप अपने स्वास्थ्य में होने वाले बदलावों के बारे में सचेत रहें, अगर आप कुछ असहज महसूस कर रहे हैं तो ऐसी स्थिति में तुरंत डॉक्टर के पास जाएं ।

नीचे पुरुषों के स्वास्थ्य से जुड़े पाँच महत्वपूर्ण स्वास्थ्य मुद्दे और उनके लक्षण बताए जा रहे हैं, जिन्हें आपको नज़रअंदाज़ नहीं करना चाहिए।

अंडकोष में गाँठ होना

20 से 35 वर्ष के पुरुषों में अंडकोष के कैंसर की बहुत अधिक संभावनाएं होती हैं।

यदि आप अपने अंडकोष में गाँठ या कोई असामान्यता महसूस करते हैं तो सबसे पहले डॉक्टर को दिखाएं। अधिकतर अंडकोष की गांठे कैंसर नहीं होती हैं  लेकिन कुछ असामान्य लगने पर इसकी जांच जरूर करानी  चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि अंडकोष के कैंसर का प्रारंभिक अवस्था में ही पता चल जाने पर इसका इलाज ज़्यादा प्रभावी होता हैI

यह पता लगाएं की आपके अंडकोष कैसे दिखने चाहिए और कैसे होने चाहिए।

टेस्टिकूलर कैंसर पर एक वीडियो देखें।

अंडकोष के लक्षण और उपचार के बारे में और पढ़ें।

अंडकोष में गांठो और सूजन के विषय में अधिक जानकारी प्राप्त करें।

तिल या मस्से(मोलस)

अपने तिल/मस्सों की नियमित जांच करते रहें, और इनके रंग या आकार में होने वाले किसी भी बदलाव या खून के निकलने से अवगत रहें। अधिकांश परिवर्तन खतरनाक नही होते हैं क्योंकि वह त्वचा की और त्वचा में वर्णक कोशिकाओं (पिग्मेंट सेल्स) की गैर-कैंसरस वृद्धि के कारण होते हैं।

यदि आपके मोलस असामान्य लग रहे है या इसमे खुजली हो रही है तो अपने डॉक्टर से संपर्क करके इसकी जाँच कराएं। यदि आवश्यक हो तो इसे हटवा दें।

त्वचा के कैंसर से बचने के लिए दिन में 11 बजे से 3 बजे तक धूप में निकलने से बचें।अपने शरीर को ढ़ककर रखें और इसमें कम से कम SPF 15 वाला सनस्क्रीन लगाकर ही धूप में निकलें।

क्या आपको कैंसरस तिल है और आपको इसका ज्ञान नही है? इसे पता लगाने के लिए हमारे मोल असेसमेंट का प्रयोग करें।

तिल और मस्से के विषय में और अधिक पढ़ें ।

अवसाद ग्रस्त रहना

यदि आप अवसादग्रस्त या उदास हैं तो आप उन चीजों में रुचि खो सकते हैं जिनका आप आनंद लेते थे । यदि आप में अत्यधिक दुःख की भावनाएँ आ रही हैं तो अपने डॉक्टर से संपर्क करें।

अवसाद एक वास्तविक बीमारी है , जो आपके काम, सामाजिक और पारिवारिक जीवन पर प्रभाव डालती है। उपचार में आमतौर पर स्वयं की सहायता, बात-चीत करने वाली थेरेपीज़ एवं दवाइयों का प्रयोग होता है।

अवसाद महिलाओं में अधिक पाया जाता है लेकिन आत्महत्या की दर पुरुषों में अधिक पायी जाती है। इसका कारण यह हो सकता है कि पुरूष दूसरों की सहायता लेने में अधिक संकोच करते हैं।

तनाव, चिंता और अवसाद से मुकाबला करने के लिए सुझाव प्राप्त करेंI

अवसाद के विषय में और जानकारी प्राप्त करें कि कैसे इसका  परीक्षण और उपचार किया जाता है।

अवसाद के साथ जीने के विषय में और पढ़ें ।

पेशाब करने में समस्या

जब प्रोस्टेट ग्रंथि बढ़ जाती तो यह मूत्राशय से मूत्र ले जाने वाली नली पर दबाव डाल सकती. इस कारण पेशाब करने में बहुत जोर लगाना पड़ता है, जो प्रोस्टेट ग्रंथि की कोई बीमारी होती है, कैंसर भी। 

इसके अन्य लक्षणों में शामिल है पेशाब करते हुए जलन होना और रात में पेशाब के लिए बार-बार उठना। यदि आप को इनमें से कोई भी लक्षण हो तो  अपने डॉक्टर से संपर्क करें।

प्रत्येक पुरूष में प्रोस्टेट ग्रंथि होती है जो कि आपकी सेक्स लाइफ के लिए बहुत महत्वपूर्ण होती है। अपने प्रोस्टेट ग्रंथि के बारे में जाने और इसके साथ क्या समस्या हो सकती है।

प्रोस्टेट ग्रंथि के कैंसर से संबंधित विडियो देखें।

प्रोस्टेट कैंसर के विषय में भी पढ़ें की इसके क्या लक्षण होते हैं और इसका इलाज कैसे किया जाता है।

नपुंसकता

ज्यादातर पुरुषों को कभी ना कभी लिंग में उत्तेजना (इरेक्शन) बनाये रखने में समस्या होती है जिसे नपुंसकता कहते हैं। यदि आपको लिंग में तनाव (इरेक्शन) बनाये रखने में परेशानी, पिछले कई सप्ताह से है तो अपने डॉक्टर से संपर्क करें।

आमतौर पर जीवनशैली में परिवर्तन करके जैसे कि व्यायाम करने और वजन घटाने से इस समस्या को ठीक किया जा सकता है। कुछ पुरुषों को सिल्डेनाफिल नाम की दवाई (जो कि  वियाग्रा के नाम से जानी जाती है) भी लेनी पड़ सकती है।

डॉक्टर आपके सामान्य स्वास्थ्य की जाँच भी कर सकते  हैं क्योंकि नपुंसकता, जिसे इरेक्टाइल डिसफंक्शन भी कहते हैं, अधिक गंभीर स्थितियों जैसे कि दिल की बीमारी , मधुमेह या उच्च रक्तचाप का संकेत भी हो सकता हैI

40 वर्ष से अधिक आयु के आधे पुरुषों को लिंग में तनाव न होने की समस्या कमसेकम एक बार हो सकती है। नपुंसकता के कारण और मदद प्राप्त करने के बारे में और पढ़ें।

नपुंसकता के विषय में और जानकारी प्राप्त करें।

महत्वपूर्ण सूचना: हमारी वेबसाइट उपयोगी जानकारी प्रदान करती है लेकिन ये जानकारी चिकित्सीय सलाह का विकल्प नहीं है। अपने स्वास्थ्य के बारे में कोई निर्णय लेते समय आपको हमेशा अपने डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए।