क्या आप सेक्स के लिए तैयार हैं?

7 min read

अगर आप सेक्स (संभोग) करने की सोच रहे हैं तो आपको खुद से कुछ चीजें पूछने की जरूरत है।

लोग अलग-अलग उम्र में सेक्स करना शुरू करते हैं। ऐसा कोई नियम नहीं है कि सेक्स करने से पहले आपने उस शख्स के साथ कितना लंबा समय बिताया है? हर किसी के लिए सेक्स के लिए तैयार होने का समय अलग-अलग होता है। सिर्फ इसलिए सेक्स करने का फैसला न लें क्यूँकि आपके दोस्त या पार्टनर आप पर दबाव बना रहे हैं।

सेक्स करने का निर्णय लेना

आप सेक्स करने के लिए कब तैयार हैं? और इस बारे में कब अच्छा महसूस करते हैं, ये तय करना हर किसी की जिंदगी के बड़े फ़ैसलों में से एक होता है। और सिर्फ आप ही ये कर सकते हैं और आपको यह तय करना भी चाहिए।

सिर्फ इसलिए कि आप पहले सेक्स कर चुके हैं, फिर चाहें उसी शख्स के साथ ही क्यों न किया हो, इसका ये मतलब कतई नहीं है कि आपको दोबारा सेक्स करना ही है।

सेक्स

सेक्स करने से पहले सेक्स के बारे में शर्मनाक बात करना शर्मनाक यौन अनुभव लेने से कहीं बेहतर है।

इस बारे में सोचने और बात करने के लिए बहुत सी चीजें हैं,जैसे:

  • क्या आप दोनों तैयार हैं?
  • क्या आप सही वजह से सेक्स करने जा रहे हैं या फिर दोस्तों या साथी के दबाव में ऐसा कर रहे हैं?
  • क्या आपके पास चुना हुआ गर्भनिरोधक है?

सिर्फ सेक्स ही आपसी संबंधों का एकमात्र पहलू नहीं है। एक दूसरे के साथ का आनंद लेने के दूसरे तरीके भी हैं।

आप क्या करना चाहते हैं और क्या नहीं करना चाहते इस पर बातचीत करें।

आप ऐसी चीजें कर सकते हैं, जो दोनों को पसंद हों, जैसे- बातें करना, एकदूसरे के परिवार और दोस्तों से मिलना, घूमना या सिनेमा देखना, खेल में हिस्सा लेना और संगीत सुनना।

सेक्स

आपको ऐसी योजना बनाने का विश्वास पैदा करने की जरूरत है कि अगर सेक्स की नौबत आती है तो आप किस तरह की प्रतिक्रिया देना चाहते हैं? और किस सीमा तक जाना है? आप ख़ुद से पूछें कि आप सहज महसूस करते हैं या नहीं।

क्या यह सही समय है? क्या ये सही जगह है? क्या यह सही व्यक्ति है? क्या आप सच में उस व्यक्ति पर भरोसा करते हैं? और क्या आप एक दूसरे के बारे में एक जैसा ही महसूस करते हैं?

अगर आपको लगता है कि आप सेक्स कर सकते हैं तो खुद से नीचे दिए गए सवाल पूछें-

  • क्या यह सही लग रहा है?
  • क्या मैं अपने साथी से प्यार करता हूं?
  • क्या वह (लड़की/लड़का) भी मुझसे उतना ही ज्यादा प्यार करता/करती है।
  • क्या हमने एसटीआई (STI) और एचआईवी (HIV) से बचाव के लिए कंडोम इस्तेमाल करने के बारे में बात की है? और क्या वह बातचीत ठीकठाक हुई थी?
  • क्या हमारे पास गर्भावस्था से बचाव के लिए गर्भनिरोधक का इंतजाम है?
  • अगर मेरा मन बदल गया तो क्या मैं किसी भी वक्त मना कर सकता हूं और क्या हम दोनों इससे सहमत होंगे?

अगर इन सवालों के जवाब हां में हैं तो यह सही समय हो सकता है। लेकिन अगर नीचे दिए गए किसी भी सवाल का जवाब आप हां में है तो यह सही समय नहीं होगा:

  • क्या मैं किसी के दबाव में हूं, जैसे- मेरा साथी या दोस्त के?
  • क्या मुझे बाद में कोई अफसोस हो सकता है?
  • क्या मैं सिर्फ अपने दोस्तों को प्रभावित करने या खुद को उनसे ऊपर दिखाने के लिए सेक्स करने की सोच रहा हूं?
  • क्या मैं अपने साथी को सिर्फ अपने पास बनाए रखने के लिए उसके साथ सेक्स करने की सोच रहा हूं?

रिलेशनशिप में होने का मतलब ये नहीं है कि आपको सेक्स करना ही है। भले ही आप एक या दो बार सेक्स कर चुके हों, फिर भी आपको यह सुनिश्चित करने की जरूरत है कि क्या अब भी आपका पार्ट्नर आपके लिए उतना ही उत्साहित है, जितना हमेशा होता है।

मैं सुरक्षित सेक्स का विषय कैसे उठाऊं?

जब आप सेक्स करने का फैसला लेते हैं तो गर्भवती होने, यौन प्रसारित संक्रमण (एसटीआई) जैसे क्लैमेडिया होने या दोनों ही होने की आशंका रहती है। आप जिसके साथ भी सेक्स करने की सोच रहे हैं, सेक्स करने से पहले उसके साथ गर्भनिरोधक और कंडोम के बारे में बात करना बेहद जरूरी है। यह बातचीत करना आप दोनों की ही ज़िम्मेदारी है।

अलग-अलग तरीकों के गर्भनिरोधक के बारे में बातचीत शुरू करना सेक्स के बारे में बात शुरू करने का अच्छा तरीका हो सकता है, जैसे- आप इसके बारे में क्या सोचती हैं और क्या करना चाहती हैं और क्या नहीं करना चाहतीं?

आप ये कहने की कोशिश कीजिए कि मुझे गर्भनिरोध के 15 अलग-अलग तरीके पता हैं। अगर हम सेक्स करते हैं तो कौन सा तरीका इस्तेमाल करना चाहिए?

विकल्पों के बारे में एकसाथ रिसर्च करने से आप दोनों को ज्यादा आत्मविश्वासपूर्ण होने में मदद मिलेगी और स्थिति को ठीक से नियंत्रित भी कर पाएंगे। गर्भनिरोध के 15 अलग-अलग तरीकों के बारे में जानिए।

कंडोम

आप जिसके भी साथ सेक्स कर रहे हैं, उससे आपको STI जैसे- एचआईवी(HIV) होने का खतरा कम करने के लिए कंडोम का इस्तेमाल करने की जरूरत है।

अवांछित गर्भावस्था से बचने के लिए आपको अतिरिक्त गर्भनिरोधक भी इस्तेमाल करने चाहिए।

सही

यहां 15 अलग-अलग तरह के गर्भनिरोधक हैं, जिनमें आरोपण, इंजेक्शन, कंबाइंड गोली और प्रोगेस्टोजेन- सिर्फ गोली, शामिल है।

ज्यादातर गर्भनिरोधक लड़कियों द्वारा इस्तेमाल किए जाते हैं लेकिन इस बारे में बातचीत करना दोनों की जिम्मेदारी है, क्योंकि गर्भावस्था आप दोनों को ही प्रभावित करेगी।

लेस्बियन, गे

अगर आपने लेस्बियन, गे या बाईसेक्सुअल सेक्स किया है, तो हर बार कंडोम इस्तेमाल करना बहुत जरूरी है क्योंकि उसमें भी आप एसटीआई जिसमें एचआईवी शामिल है, से एक दूसरे को संक्रमित कर सकते हैं। अगर आप विषमलिंगी यानी स्ट्रेट सेक्स भी करते हैं, तब भी आपको गर्भनिरोधक के बारे में जानने की जरूरत है।

जो महिलाएं महिलाओं के साथ और पुरुष पुरुष के साथ सेक्स करते हैं, उनके यौन स्वास्थ्य के बारे में ज्यादा जानिए

सेक्स

बहुत से लोग इस बात को लेकर अचंभित रहते हैं कि किस स्थिति में किसी को सेक्स के लिए तैयार मानें। इसलिए इसके संकेतों को पढ़ें। अगर कोई आपसे शांत जगह ढूंढने को कहे, ज्यादा शारीरिक संपर्क बनाए या अचानक आपको रिझाने और झूठी तारीफें करने की कोशिश करे, तो समझ जाइए कि वह सेक्स के बारे में सोच रहा है, भले आप न सोच रहे हों।आपको यह निर्णय लेने की जरूरत है कि सेक्स करना है या नहीं करना। किसी और की हां में हां मिलाकर उसे आपकी तरफ से ये फैसला मत लेने दीजिए।

इस बारे में पहले से ही फैसला कर लें और स्थिति नियंत्रण में रखें। खासतौर से तब जब आपने शराब पी रखी हो क्योंकि उस स्थिति में आप ज्यादा मना करने की स्थिति में नहीं होंगे।

अगर आपको यकीन नहीं है कि आप नियंत्रण में रह सकते हैं तो ऐसी स्थितियों से बचें, जो सेक्स के लिए उकसाती हों, जैसे- किसी के कमरे में जाना या किसी सुनसान जगह जाना।

शराब

बहुत से लोग शराब के नशे में सेक्स करते हैं या अपनी कौमार्यता खो देते हैं। कुछ ड्रिंक्स लेने के बाद आप अपनी निर्णय लेने की क्षमता खो सकते हैं और ऐसी चीजें कर सकते हैं, जो सामान्यत: आप नहीं करते। सुबह आप अपने किए पर पछता सकते हैं, लेकिन जो हो चुका, आप उसे वापस भी नहीं ला पाएंगे।

जब लोग नशे में होते हैं तो बहुत संभव होता है कि वे बिना कंडोम ही सेक्स करें। इससे एसटीआई या अवांछित गर्भावस्था का खतरा हो सकता है।

महत्वपूर्ण सूचना: हमारी वेबसाइट उपयोगी जानकारी प्रदान करती है लेकिन ये जानकारी चिकित्सीय सलाह का विकल्प नहीं है। अपने स्वास्थ्य के बारे में कोई निर्णय लेते समय आपको हमेशा अपने डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए।