गर्भपात के बाद कब सेक्स करना सुरक्षित होता है?

30th September, 2022 • 1 min read

यह लेख मूल रूप से अंग्रेजी में लिखा गया था। इस लेख का मूल संस्करण यहां देखा जा सकता है। यह Jo Waters द्वारा लिखा गया है और Dr Adiele Hoffman ने इसकी मेडिकल समीक्षा की है।

गर्भपात (

abortion
) के बाद आप आमतौर पर जब तैयार महसूस करें तब सेक्स कर सकती हैं।

लेकिन आपको 1 या 2 हफ्ते के लिए थोड़ा असहज महसूस हो सकता है या योनि से रक्तस्राव (vaginal bleeding) हो सकता है। इसलिए पुनः सेक्स करने से पहले आपको इसके बंद होने की प्रतीक्षा करनी चाहिए।

यदि आप गर्भवती नहीं होना चाहती हैं तो गर्भनिरोधक का प्रयोग करें। क्योंकि गर्भपात (abortion) के तुरंत बाद आप प्रजनन के लिए तैयार (fertile) हो सकती हैं।

गर्भपात के दौरान या बाद में क्या होता है (

what happens during and after an abortion
), इसके बारे में और पढ़ें।

महत्वपूर्ण सूचना: हमारी वेबसाइट उपयोगी जानकारी प्रदान करती है लेकिन ये जानकारी चिकित्सीय सलाह का विकल्प नहीं है। अपने स्वास्थ्य के बारे में कोई निर्णय लेते समय आपको हमेशा अपने डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए।