सेक्स: आपके जानने योग्य 14 बातें

9 min read

सेक्स के बारे मे इतनी बातें प्रचलित है ,कि यह जानना बहुत मुश्किल है कि किन बातों पर यकीन किया जाए। आपके द्वारा सुरक्षित सेक्स को सुनिश्चित करने के लिए तथ्यों के बारे मे जानना ही सबसे अच्छा उपाय है।

इस लेख में
  • क्या पहली बार सेक्स करने से आप गर्भवती हो सकती है ?
  • यदि पुरुष स्खलन से पहले लिंग बाहर निकाल लेता है तो क्या तब भी आप गर्भवती हो सकती हैं?
  • क्या माहवारी के समय सेक्स करने से आप गर्भवती हो सकती हैं?
  • खड़े होकर सेक्स करने से क्या आप गर्भवती हो सकती हैं?
  • क्या मुखमैथुन से आप गर्भवती हो सकती हैं?
  • क्या शराब सेवन आपको यौन क्रियाओं मे बेहतर बनाता है ?  
  • क्या आप क्लिंगफिल्म (clingfilm) का प्रयोग कंडोम के रूप मे कर सकते है ?
  • सेक्स ना करने पर क्या एक युवक के वृषण(balls) फट जाएंगे? 
  • क्या आप कंडोम धो सकते हैं तथा उसका पुनः प्रयोग कर सकते हैं ?
  • क्या केवल एक बार सेक्स करने से आप गर्भवती हो सकती हैं ?
  • यदि आपको यौन संचारित संक्रमण है तो क्या आपमें इसके लक्षण हमेशा दिखाई देते हैं ?
  • किसी महिला के साथ सेक्स करने वाली महिला को यौन संचारित संक्रमण हो सकता है ?
  • क्या सभी समलैंगिक पुरुष गुदा मैथुन करते हैं ?
  • क्या माहवारी शुरू होने का अर्थ है कि कोई युवती सेक्स के लिए तैयार है?
  • यदि आवश्यकता हो तो क्या मुझे सेक्स के विषय मे सहायता तथा जानकारी मिल सकती है ?

1: क्या पहली बार सेक्स करने से आप गर्भवती हो सकती है?

हाँ ,यदि एक युवती ने पहली बार सेक्स किया हो तो भी गर्भवती होना संभव है। सच्चाई यह है की यदि कोई युवक एवं युवती सेक्स करते है तथा निरोध का प्रयोग नही करते तो वह गर्भवती हो सकती है, फिर चाहे उसने पहली बार सेक्स किया हो या वह पहले भी अनेक बार सेक्स कर चुकी हो।

किसी युवती के साथ पहली बार सेक्स करने पर एक युवक उसे गर्भवती बना सकता है। यदि आप एक महिला है तथा सेक्स करती हैं, तो जैसे ही आपमे ओव्यूलेशन(अंडाणु का निषेचन) शुरू होता है आप गर्भवती हो सकती हैं। ऐसा आपकी पहली माहवारी(मासिक स्राव) शुरू होने से पहले होता है। माहवारी तथा मासिक चक्र के बारे मे और पढ़ें।

गर्भनिरोधक का प्रयोग गर्भधारण से बचाता है। कंडोम का प्रयोग यौन संचारित संक्रमण से भी रक्षा करता है। सेक्स करने से पहले अपने साथी से निरोध के बारे में बात करें तथा यह सुनिश्चित करें कि आपके पास यह हो| गर्भनिरोधक को अपनाने तथा कंडोम के इस्तेमाल के विषय में जाने।

2: यदि युवक स्खलन से पहले लिंग बाहर निकाल लेता है तो क्या तब भी आप गर्भवती हो सकती हैं?

हां, आप गर्भवती हो सकती हैं| एक मिथक यह है कि यदि एक युवक स्खलन से पहले अपने लिंग को बाहर निकाल लेता है तो युवती गर्भवती नहीं हो सकती| सच्चाई यह है कि लिंग को बाहर निकालना युवती को गर्भवती होने से नही रोक सकता| 

युवक के स्खलित होने से पहले निकलने वाले द्रव पदार्थ या प्री-कम (pre-ejaculatory fluid या pre-come)  मे शुक्राणु होते हैं ,जो उसके उत्तेजित होने पर रिस या निकल जाते है| किसी युवती को गर्भवती करने के लिए केवल एक शुक्राणु की आवश्यकता होती है। प्री-कम मे यौन संचारित संक्रमण हो सकते हैं, इसलिए लिंग को निकालने पर भी आप संक्रमित होने से नहीं बच पायेंगी |

यदि एक युवक यह कहता है कि स्खलन से पहले वह लिंग को बाहर निकालने का ध्यान रखेगा, यह बात विश्वसनीय नहीं है। स्खलन से पहले शुक्राणु को निकालने से कोई स्वयं को नही रोक सकता। स्वयं को यौन संचारित संक्रमण से बचाने के लिए हमेशा कंडोम का प्रयोग करें तथा अनचाहे गर्भ से बचने के लिए गर्भनिरोध के अन्य उपायों का प्रयोग करें।

 3: क्या माहवारी के समय सेक्स करने से आप गर्भवती हो सकती हैं?

हां, माहवारी के समय एक युवती गर्भवती हो सकती है| सच्चाई यह है कि यदि वह गर्भनिरोधक के बिना सेक्स करती है तो वह महीने के किसी भी समय गर्भवती हो सकती है।

सेक्स करने के बाद शुक्राणु कई दिनों तक जीवित रह सकता है इसलिए यदि आप माहवारी के समय भी सेक्स करती हैं, तो भी शुक्राणु आपके शरीर में कई दिनों तक जीवित रह सकता है जिससे आप गर्भवती हो सकती हैं।

4: क्या खड़े होकर सेक्स करने से आप गर्भवती हो सकती हैं?

हाँ, किसी भी मुद्रा मे सेक्स करने पर एक युवती गर्भवती हो सकती है। यह एक मिथक है कि यदि एक युवती खड़े होकर अथवा बैठकर यौन संबंध बनाती है अथवा इसके बाद वह ऊपर नीचे कूदती है तो वह गर्भवती नहीं हो सकती। सच्चाई यह है कि यदि आप कंडोम के बिना अथवा किसी अन्य प्रकार के गर्भनिरोधक के बिना सेक्स करते हैं तो इसके लिए कोई भी सुरक्षित अवस्था नही है।

इसके साथ ही सेक्स करने का भी कोई सुरक्षित स्थान नही होता, जिसमे नहाना भी शामिल है। आप इसे चाहे किसी भी अवस्था में करें अथवा कहीं भी करें, आप गर्भवती हो सकती हैं। गर्भवती होने के लिए सिर्फ एक शुक्राणु को एक अंडाणु से मिलने की ही आवश्यकता होती है

5: क्या मुखमैथुन से आप गर्भवती हो सकती हैं?

नहीं, मुखमैथुन से आप गर्भवती नहीं हो सकती। सच्चाई यह है कि यदि वह शुक्राणुओं को निगल भी लेती है तो भी एक युवती इस प्रकार से गर्भवती नहीं हो सकती। लेकिन मुखमैथुन से आप यौन संचारित संक्रमण से संक्रमित हो सकती हैं जिसमें गोनोरोइया, क्लेमाइडिया तथा हर्पीस शामिल है। यदि आप मुख मैथुन करते हैं तो लिंग पर कंडोम का प्रयोग करना सुरक्षित रहता है।

6: क्या शराब सेवन आपको यौन क्रियाओं मे बेहतर बनाता है?  

नही, शराब सेवन आपको यौन क्रियाओं मे बेहतर नही बनाता। शराब सेवन आपको जोखिम उठाने वाला बना सकता है, जैसे तैयार होने से पहले सेक्स करना अथवा किसी ऐसे व्यक्ति से साथ सेक्स करना जिसे आप पसंद ना करते हों। शराब सेवन से अनुभव बेहतर नही होता। शराब सेवन के समय यदि आप सेक्स करते हैं तो ज्यादा संभावना इस बात की है कि बाद में आपको इसका पछतावा हो। सेक्स तथा शराब के बारे मे और जाने।

7: क्या आप क्लिंगफिल्म का प्रयोग

नही , कंडोम के स्थान पर आप क्लिंगफिल्म ,या कोई प्लास्टिक की थैली या अन्य पैकेट का प्रयोग नही कर सकते। केवल एक कंडोम ही यौन संचारित संक्रमण से बचाव कर सकता है।

आप किसी दवाखाने अथवा दुकान से इसे खरीद सकते हैं अपने आस पास उपलब्ध यौन स्वास्थ्य सेवाओं के बारे मे पता लगाएँI

8: सेक्स ना करने पर क्या एक युवक के वृषण फट जाएंगे? 

नही, यह सत्य नही है। सेक्स नही करने से युवक या युवती को हानि नहीं होती, तथा युवक के वृषण नहीं फटतेI

युवकों तथा पुरुषों मे शुक्राणु का उत्पादन हर समय होता है| यदि वे इसे स्खलित नहीं करते तो यह शुक्राणु उनके शरीर में अवशोषित हो जाते हैं। यदि वे हस्तमैथुन करते हैं अथवा स्वप्नदोष होता है तो स्खलन हो सकता है| उन्हें सेक्स करने की आवश्यकता नहीं। युवकों के शरीर के बारे में और जाने।

9: क्या आप कंडोम

नही ,कंडोम केवल एक बार प्रयोग किए जाने चाहिए। यदि कोई कहता है कि आप कंडोम धो सकते हैं तथा पुनः उसका प्रयोग कर सकते हैं तो उन पर विश्वास मत कीजिएगा। यदि आपने कंडोम का प्रयोग किया है तो उसे फेंक दें तथा दोबारा यौन संबंध बनाते समय एक नया कंडोम प्रयोग करें। 

यह पुरुषों के कंडोम तथा महिलाओं के कंडोम दोनों के लिए सत्य है। सेक्स करने के 30 मिनट बाद कंडोम को बदल देना चाहिए क्योंकि घर्षण कंडोम को कमजोर बना सकता है जिससे उसके फटने की संभावना बढ़ जाती है। कंडोम के इस्तेमाल के बारे में जाने।

10: क्या केवल एक बार सेक्स करने से आप गर्भवती हो सकती हैं?

हाँ, केवल एक बार सेक्स करने से भी आपका गर्भवती होना संभव है। आपने इस मिथक के बारे मे सुना होगा कि गर्भवती होने के लिये आपको अनेक बार सेक्स करना होता है। सच्चाई यह है की इसके लिए केवल एक शुक्राणु को अंडाणु से मिलने की आवश्यकता होती है। गर्भधारण से बचने के लिए हमेशा गर्भनिरोधक का प्रयोग करें तथा यौन संचारित संक्रमण से बचने के लिए कंडोम का प्रयोग करें।

11: यदि आपको यौन संचारित संक्रमण है तो क्या आप में इसके लक्षण हमेशा दिखाई देते हैं?

नही, मूत्र त्याग करते समय दर्द होना, या स्राव निकलना, असामान्य गंध या पीड़ा जैसे चिन्हों के कारण हो सकता है आपको पता ना चले की आपको यौन संचारित संक्रमण है।

अनेक लोग संक्रमण के चिन्हों पर ध्यान नहीं देते, इसलिए आप संक्रमित हैं इसका आपको सदैव पता नहीं चलेगा। किसी को देखकर आप यह नहीं बता सकते कि उन्हें यौन संचारित संक्रमण है। यदि आप चिंतित हैं कि आपको यौन संचारित संक्रमण हो सकता है, तो डॉक्टर से मिलें अथवा स्थानीय यौन स्वास्थ्य क्लिनिक पर जाएँ।

12: किसी समलैंगिक

हाँ, समलैंगिक महिलाओं को यौन संचारित संक्रमण हो सकता है अथवा पारित कर सकती हैं। यदि किसी महिला को यौन संचारित संक्रमण है, तो संक्रमण योनि द्रव्य पदार्थ द्वारा (जिसमे सेक्स टॉयज पर लगा द्रव्य भी शामिल है ), रक्त अथवा निकट शारीरिक संपर्क द्वारा पारित किया जा सकता है।

साझा किए गए सेक्स टॉयज पर हमेशा एक नए कंडोम का इस्तेमाल करें। यदि कोई महिला किसी पुरुष के साथ भी सेक्स करती है तो गर्भनिरोधक तथा कंडोम का प्रयोग करके यौन संचारित संक्रमणों तथा अनियोजित गर्भ से बचा जा सकता है।

13: क्या सभी समलैंगिक पुरुष गुदा मैथुन करते हैं?

नही ,यह सच नही है। किसी भी अन्य यौन क्रिया के समान गुदामैथुन भी आपकी पसंद की विषयवस्तु है। कुछ लोग इसे अपने यौन जीवन का भाग के रूप में चुनते हैं तथा कुछ नहीं चुनते, चाहे वे समलैंगिक पुरुष या महिला, बाइसेक्सुअल अथवा विषमलिंगी हों।

आप जिस भी प्रकार का सेक्स करते हैं, अपने आप को तथा अपने साथी को यौन संचारित संक्रमण से बचाने के लिए कंडोम का प्रयोग करें। हालांकि, किसी के लिए अपनी भावनाओं को व्यक्त करने का तरीका केवल सेक्स नहीं है।

14: क्या माहवारी शुरू होने का अर्थ है कि कोई युवती सेक्स के लिए तैयार है?

नहीं, यह सत्य नहीं है। माहवारी शुरू होने का अर्थ यह है कि आप बढ़ रहे हैं तथा यदि आप सेक्स करती हैं तो आप गर्भवती हो सकती हैं। इसका अर्थ यह नहीं है कि आप सेक्स के लिए तैयार हैं अथवा आपको यौन सक्रिय हो जाना चाहिए।

लोग अलग-अलग समय पर सेक्स के लिए तैयार होने का अनुभव करते हैं। यह एक व्यक्तिगत निर्णय है। माहवारी तथा मासिक चक्र के बारे में और जाने

महत्वपूर्ण सूचना: हमारी वेबसाइट उपयोगी जानकारी प्रदान करती है लेकिन ये जानकारी चिकित्सीय सलाह का विकल्प नहीं है। अपने स्वास्थ्य के बारे में कोई निर्णय लेते समय आपको हमेशा अपने डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए।