अगर मेरे लिंग का लगातार तनाव (erection) बना रहे तो मुझे क्या करना चाहिए?

2 min read

यदि आपके लिंग में चार घंटे से अधिक समय तक इरेक्शन (erection) बना हुआ है, तो अपने निकटतम अस्पताल के एमसजेंसी विभाग पर जाएं।
यदि ऐसा चार घंटे से कम समय से है, तो निम्नलिखित सुझाव मदद कर सकती हैं:

  1. सामान्य व्यायाम, जैसे टहलना या व्यायाम वाली साइकल का उपयोग करना, आपके इरेक्शन को कम करने में मदद कर सकता है।
  2. गर्म पानी से स्नान करने से भी लाभ हो सकता है,और मूत्र त्याग करने से भी, जो गर्म स्नान से आसान हो सकता है।
  3. असहजता से राहत के लिए दर्द निवारक दवाओं (painkillers) का प्रयोग करें।

हालांकि, अगर ये उपाय मदद नहीं करते हैं और आपको चार घंटे से अधिक समय तक इरेक्शन है, तो अस्पताल जाएं, क्योंकि यह एक आपातकालीन स्थिति है।

मेरा इरेक्शन क्यों नीचे क्यूँ नहीं जा रहा है?

इरेक्शन जो नीचे नहीं जाता उसे मेडिकल शब्दों में प्रियपिस्म (

priapism
) के नाम से जाना जाता है। यह तब होता है जब खून जो लिंग को सीधा करने के लिए इसे भरता है और वहाँ फंस जाता है और फिर बाहर नहीं निकल पाता। प्रियपिस्म बेहद दर्दनाक हो सकता है।
लंबे समय तक इरेक्शन या तनाव लिंग को नुकसान पहुंचा सकता है और इरेक्शन होने में स्थायी समस्या पैदा कर सकता है। इसलिए, यह महत्वपूर्ण है कि जल्दी से इसका इलाज किया जाए।

प्रियपिस्म (Priapism) का कारण क्या है?

प्रियपिस्म का कारण अक्सर अक्सर ज्ञात नहीं होता है। यह तंत्रिका क्षति या कुछ प्रकार की दवा के साइड इफेक्ट के कारण हो सकता है, जैसे स्तंभंन दोष यानी इरेक्टाइल डिसफंक्शन (

erectile dysfunction
) के लिए ली जाने वाली दवाएँ।
यह उन स्थितियों के कारण भी हो सकता है जो रक्त को प्रभावित करते हैं, जैसे सिकल सेल एनीमिया (
sickle cell anaemia
) या ल्यूकेमिया (leukaemia), या लिंग (penis) या जननांग क्षेत्र (genital area) पर चोट के कारण।
शराब (Alcohol) और कुछ अवैध दवाएं भी प्रियपिस्म का कारण बन सकती हैं।

क्या मुझे इलाज की आवश्यकता होगी?

प्रियपिस्म के लिए उपचार में दवा लेना या लिंग से खून निकालना शामिल हो सकता है।
यदि प्रियपिस्म किसी अंतर्निहित स्थिति के कारण होता है, तो इसका इलाज करने की आवश्यकता होगी। स्थायी क्षति को रोकने के लिए सर्जरी आवश्यक हो सकती है।

Quick Quiz

An erection that lasts for more than 4 hours can damage the penis. True or false?

महत्वपूर्ण सूचना: हमारी वेबसाइट उपयोगी जानकारी प्रदान करती है लेकिन ये जानकारी चिकित्सीय सलाह का विकल्प नहीं है। अपने स्वास्थ्य के बारे में कोई निर्णय लेते समय आपको हमेशा अपने डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए।